Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    US प्रेसिडेंट बाइडन के काफिले की कार UAE क्राउन प्रिंस के होटल पहुंची, जैसे ही सुरक्षाकर्मियों की पड़ी नजर...

    By AgencyEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 08:39 PM (GMT+05:30)

    G20 Summit in Delhi राजधानी दिल्ली में हो रहे जी-20 सम्मेलन के दौरान शनिवार सुबह अमेरिकी जो बाइडन राष्ट्रपति के काफिले में शामिल होने वाली कार संयुक् ...और पढ़ें

    कार पर प्रगति मैदान और हाेटल आइटीसी मौर्य से संबंधित स्टीकर लगा हुआ था। सांकेतिक तस्वीर
    कार पर प्रगति मैदान और हाेटल आइटीसी मौर्य से संबंधित स्टीकर लगा हुआ था। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. कार पर प्रगति मैदान और हाेटल आइटीसी मौर्य से संबंधित स्टीकर लगा हुआ था।
    2. चालक ने बताया कि उसे साढ़े नौ बजे आइटीसी मौर्य पहुंचना था।

    नई दिल्ली, आईएएनएस: G20 Summit in Delhi: जी-20 सम्मेलन  के दौरान शनिवार सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले में शामिल होने वाली कार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के क्राउन प्रिंस के ठहरने वाले हाटेल में पहुंच गई। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कार को पकड़ लिया। कार पर प्रगति मैदान और हाेटल आइटीसी मौर्य से संबंधित स्टीकर लगा हुआ था।

    जांच से पता चला कि कार चालक ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के होटल आइटीसी मौर्य जाने से पहले चालक किसी अन्य ग्राहक को छोड़ने ताज मान सिंह होटल चला आया था। यहां पर यूएई के क्राउन प्रिंस ठहरे हुए थे।

    चालक ने बताया कि उसे साढ़े नौ बजे आइटीसी मौर्य पहुंचना था। सुबह आठ एक कारोबारी ने उसे ताज मान सिंह होटल पहुंचाने को कहा, इस पर वह राजी हो गया। जैसे पह कारोबारी को लेकर ताज होटल पहुंचा तो सुरक्षा कर्मियों ने जांच के लिए उसे रोका।

    यह भी पढ़ें- G20 Summit 2023: वैश्विक नेताओं के साथ यादगार लम्‍हे, PM मोदी ने खुद साझा कीं शानदार तस्‍वीरें

    चालक ने क्या कहा?

    कार पर प्रगति मैदान और हाेटल आइटीसी मौर्य से संबंधित स्टीकर लगा होने के कारण कार चालक से ताज होटल आने का कारण पूछा तो तब एजेंसियों का इसकी जानकारी हुई। चालक ने बताया कि उसे प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी नहीं थी।

    खबरें और भी

    पूछताछ के बाद कार चालक को छोड़ दिया गया। बाद में उक्त के स्टीकर हटाकर उसे अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले से भी हटा दिया गया। वहीं, इस मामले में नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली जिला पुलिस को इस तरह की किसी भी प्रकार की सूचना नहीं मिली है।

    रिपोर्ट इनपुट- धनंजय मिश्रा

    यह भी पढ़ें- Delhi: अक्षरधाम मंदिर में करीब 45 मिनट रुके ब्रिटेन PM ऋषि सुनक, पत्नी संग टेका माथा; कहा- मैं आता रहूंगा...