Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    3 दिन दिल्ली बंद! मेट्रो-बस चलेगी या नहीं? किन-किन चीजों पर है पाबंदी, यहां जानें एक-एक बात

    By Abhishek TiwariEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 01:19 PM (IST)

    Delhi Public Holiday Dates अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपके मन में कई सवाल उठ रहे होंगे जैसे कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान क्या खुला रहेगा और क्या ब ...और पढ़ें

    3 दिन दिल्ली बंद! मेट्रो-बस चलेगी या नहीं? किन-किन चीजों पर है पाबंदी, यहां जानें एक-एक बात
    3 दिन दिल्ली बंद! मेट्रो-बस चलेगी या नहीं? किन-किन चीजों पर है पाबंदी, यहां जानें एक-एक बात

    HighLights

    1. यात्रा के लिए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले समय से पहले घर से निकलें
    2. दिल्ली में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, इन 6-7 जगहों पर भी लगेगा ताला
    3. दिल्लीवासियों को झेलनी पड़ सकती हैं कई असुविधाएं
    4. प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली की सड़कें रखी जाएंगी साफ, 30 मोबाइल टीमें होंगी तैनात
    5. PCR में कमांडो और गनमैन, 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती; 21 स्थानों पर रहेगी पर्यटक पुलिस

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश अगले महीने दिल्ली में हाई-प्रोफाइल जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) की मेजबानी करने जा रहा है। इसे लेकर राष्ट्रीय राजधानी में तैयारियों जोरों से चल रही हैं। भारत की अध्यक्षता में यह शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में नवनिर्मित भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

    कब से कब तक बंद रहेंगे सभी ऑफिस और स्कूल-कॉलेज?

    इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के अधिकारी और नेताओं का दिल्ली में आगमन 8 सितंबर से शुरू हो जाएगा। यही वजह है कि केंद्र और दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि उनके ऑफिस और निजी कार्यालय के साथ स्कूल-कॉलेज 8 सितंबर से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, जी-20 सम्मेलन (G20 Summit 2023) में अमेरिका, ब्रिटेन और जापान समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भाग लेंगे।

    दिल्ली मेट्रो को लेकर क्या है नियम?

    जी20 सम्मेलन को लेकर तीन दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस दौरान दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो सेवा चलेगी या नहीं। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के संचालन को लेकर भी एडवाइजरी जारी की गई है।

    जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर दिल्ली में सभी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मेट्रो उपलब्ध रहेगी। खास बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट (प्रगति मैदान) मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन सेवा 9 सितंबर सुबह 5 बजे से 10 सितंबर रात 11 बजे तक ही बंद रहेगी। ऐसे में दिल्लीवासियों कहीं भी आने-जाने के लिए अपने वाहन का उपयो न कर मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

    खबरें और भी

    बस को लेकर है यह नियम

    सिटी बसें रिंग रोड और रिंग रोड से आगे दिल्ली की सीमाओं की ओर सड़क नेटवर्क पर चलेंगी और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी से बाहर निकलने की अनुमति होगी। हालांकि, नई दिल्ली क्षेत्र में सिटी बस सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

    इन जगहों पर सिटी बस सेवाओं की आवाजाही में कटौती की जाएगी: आईएसबीटी कश्मीरी गेट, आईएसबीटी सराय काले खां, आश्रम चौक, मूलचंद फ्लाईओवर, विवेकानंद मार्ग (क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय), एम्स, आरटीआर फ्लाईओवर के नीचे, मायापुरी चौक, पंजाबी बाग चौक और आजादपुर चौक। वहीं, सभी अंतरराज्यीय बसों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होगी, लेकिन उनका आखिरी स्टॉप रिंग रोड पर होगा।

    एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए क्या है नियम?

    जी-20 सम्मेलन (G20 Summit 2023) के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को कोई परेशान न हो इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

    इस दौरान दिल्ली पुलिस ने यात्रा के लिए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए समय से पहले घर से निकलने की अपील की है। साथ ही यदि जरूरी न हो, तो निजी वाहन से यात्रा न कर मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

    ऐसे में यहां आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा निर्धारित समय से काफी पहले शुरू करें। यदि जरूरी न हो, तो निजी वाहन से यात्रा न कर मेट्रो का इस्तेमाल करें।

    क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद?

    जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान यानी 8 से 10 सितंबर तक नई दिल्ली जिले में शॉपिंग मॉल्स, दुकानें, बैंक और व्यवसायिक संस्थान बंद रखने का आदेश दिया गया है।

    वहीं, अगर आप नई दिल्ली को छोड़कर किसी अन्य इलाके में रहते हैं तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि नई दिल्ली को छोड़कर अन्य इलाकों में गैर जरूरी चीजों पर ही पाबंदी रहेगी बाकि जरूरी वस्तुएं जैसे जैसे- किराना स्टोर, सब्जी, दूध, दवा आदि की दुकानें खुली रहेंगी।

    वर्क फ्रॉम होम की सलाह

    इस दौरान कई मार्गों पर ट्रैफिक के लिए प्रतिबंध लग जाएगा। ऐसे में दिल्लीवासियों को परेशानी से बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने G20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के दौरान कार्यालयों और स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है, इसके साथ कहा है कि स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते हैं, और दफ्तरों को अपने कर्मचारियों से घर से काम करवाने की सलाह दी है। ऐसे में कुछ अफसरों को भी वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा जा सकता है।

    दिल्ली में कैसी रहेगी बिजली व्यवस्था?

    जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली में बिजली आपूर्ति में कोई परेशानी न हो, इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्य सम्मेलन स्थल प्रगति मैदान के साथ ही मेहमानों के ठहरने वाले होटलों और उनके भ्रमण वाले स्थानों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

    Also Read- 

    Delhi Closed: सूनी सड़कें, बसें बंद, मेट्रो स्टेशन में ताला... ट्रैफिक पुलिस का पूरा प्लान देखकर ही निकले बाहर

    Delhi Closed for 3 Days: दिल्ली में दिखेगा लॉकडाउन जैसा हाल, इन तीन जगहों पर बिना पहचान पत्र के गए तो...