विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

G20 Summit: IGI जाने वाला रोड बंद, जाने से पहले पढ़ें दिल्ली पुलिस की यह सलाह

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Sat, 09 Sep 2023 09:28 AM (IST)

नई दिल्ली में होने वाली जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विदेशी मेहमानों की सुरक्षा और ...और पढ़ें

G20 Summit: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने IGI जाने वाला रोड किया बंद।
G20 Summit: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने IGI जाने वाला रोड किया बंद।

HighLights

  1. धौला कुआं से IGI जाने वाला मार्ग बंद
  2. राव तुला राम मार्ग से हवाई अड्डे जा सकते हैं लोग

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। शनिवार और रविवार को नई दिल्ली में होने वाली जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विदेशी मेहमानों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने अलर्ट पर है।

दिल्ली पुलिस विदेशी मेहमानों के निर्वाध भारत मंडपम पहुंचने एनडीएमसी अधिकारी क्षेत्र में कई रास्तों पर आम लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने धौला कुआं होकर हवाई अड्डे न जाने की सलाह दी है।

इस रोड से IGI जा सकते हैं आम लोग

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने अधिकारी सोशल मीडिया हैंडल एक्स(X) पर इस रूट डायवर्जन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन के संबंध में यातायात नियमों के कारण,  हवाई अड्डे की ओर जाने वाले यात्रियों से धौला कुआं के बजाए राव तुला राम मार्ग से यात्रा करने की सलाह दी जाती है।

नई दिल्ली जिले में बनाए तीन सुरक्षा जोन

पुलिस ने विदेशी मेहमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली जिले को आम लोगों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। पुलिस ने जिले को सुरक्षा के लिहाज से तीन जोनों में बांटा है। पहले जोन में शुक्रवार की सुबह पांच बजे से 10 सितंबर की रात 12 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेंगे। जबकि दूसरे जोन शुक्रवार की रात से 10 सितंबर की रात 2 बजे तक प्रतिबंध रहेगा और तीसरे जोन में शुक्रवार की सुबह पांच बजे से रविवार रात 12 बजे तक बिना जांच के एंट्री नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें: G20: दिल्ली के कई रास्तों पर दिख रहा लॉकडाउन सा नजारा, पढ़ें किन इलाकों में है सख्ती और कहां ढील; एप करेगा मदद

जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने करीब 475 पीसीआर जी-20 के मद्देनजर जगह-जगह तैनात की गई है, जिनमें 21 पर्यटक पीसीआर भी शामिल हैं। 3500 कर्मी राउंड द क्लाक पीसीआर में ड्यूटी कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Delhi News: ग्राहक से कैरी बैग के रुपये वसूलना स्टोर को पड़ा भारी, आयोग ने स्टोर पर लगाया जुर्माना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।