Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    G20 Summit: राष्ट्रपति के रात्रि भोज में चांदी की थाली में परोसे गए ये व्यंजन, भारत मंडपम में हुआ शानदार डिनर

    By Ritika MishraEdited By: Geetarjun
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 10:53 PM (IST)

    वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में विदेशी मेहमानों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विदेशी मेहमानों को ...और पढ़ें

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में रात्रि भोज के लिए विदेशी मेहमानों का कर रहे स्वागत।
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में रात्रि भोज के लिए विदेशी मेहमानों का कर रहे स्वागत।

    HighLights

    1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विदेशी मेहमानों के लिए रखा है रात्रि भोज।
    2. रात्रि भोज का मेन्यू भी आ गया सामने, मेहमान लेंगे भारतीय व्यवंजनों का स्वाद।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विदेशी मेहमानों को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया। भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों का स्वागत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

    रात्रि भोज में देश के केंद्रीय मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया था। 

    इस दौरान मेहमानों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मेहमानों ने प्राचीन वाद्ययंत्र संगीत को सुनते हुए दक्षिण से लेकर उत्तर भारत और पूर्व से लेकर पश्चिम भारत के व्यंजनों का आनंद लिया।

    रात्रिभोज का मेन्यू भी सामने आ गया है। इसमें श्रीअन्न से बने व्यंजन भी शामिल किए गए हैं। भोज पूरी तरह से शुद्ध शाकाहारी था। मेन्यू कार्ड में शरद ऋतु के व्यंजनों को शामिल किया गया।

    शुरुआती व्यंजन

    • दही के गोले
    • भारतीय मसालेदार चटनी से सजे कंगनी श्रीअन्न लीफ क्रिस्पस

    मुख्य भोजन

    • फारेस्ट मशरुम
    • कुटकी श्रीअन्न क्रिस्प
    • करी पत्ते के साथ तैयार केरल लाल चावल के साथ कटहल गैलेट

    भारतीय रोटियां

    • मुंबई पाव (कलौंजी के स्वाद वाले मुलायम बन)
    • बाकरखानी (इलायची के स्वाद वाली मीठी रोटी)

    मिठाई

    • इलायची की खुशबू वाला सांवा का हलवा
    • अंजीर-आडू मुरब्बा
    • अंबेमोहर राइस क्रिस्प्स)

    पेय पदार्थ

    • कश्मीरी कहवा
    • फिल्टर काफी और दार्जीलिंग चाय
    • अंत में पान के स्वाद वाली चाकलेट लीव्स

    सभी मेहमानों को खाना चांदी के बर्तनों में परोसा गया। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित विशेष रात्रिभोज में ''रावणहत्था'' और ''रुद्र वीणा'' जैसे प्राचीन शास्त्रीय वाद्ययंत्रों का प्रदर्शन करते हुए एक संगीत प्रदर्शन, गंधर्व आराध्यम की ओर से ''भारत वाद्य दर्शनम''- भारत की संगीतमय यात्रा पर प्रदर्शन आयोजित किया गया।

    ये भी पढ़ें- G20 Summit में इकोनॉमिक कॉरिडोर को मंजूरी, भारत-US समेत 8 देश होंगे शामिल; PM बोले- यह एक ऐतिहासिक समझौता

    ये भी पढ़ें- G20 Summit 2023: भारत मंडपम में बिहार की संस्कृति से रूबरू होंगे मेहमान, तस्वीरों पर आप भी मारे एक नजर

    खबरें और भी