Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    3 दिन दिल्ली बंद: मेट्रो के लिए क्या है गाइडलाइन? कितने मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; एक क्लिक में हर जानकारी

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 12:30 PM (IST)

    G20 Summit 2023 Metro Latest updates दिल्ली में इन दिनों जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। दिल्ली में 8 सितंबर से 10 सितंबर तक होने वा ...और पढ़ें

    G20 Summit: कितने मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, किस लाइन पर नहीं चलेगी मेट्रो।
    G20 Summit: कितने मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, किस लाइन पर नहीं चलेगी मेट्रो।

    HighLights

    1. पूरी दिल्ली में उपलब्ध रहेंगी मेट्रो की सेवाएं: I&B मंत्रालय।
    2. 42 घंटे बंद रहेगा सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन।
    3. G20 शिखर सम्मेलन के दौरान तीन दिन बंद रहेगी दिल्ली।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। दिल्ली में 8 सितंबर से 10 सितंबर तक होने वाले बैठकों को ध्यान में रखते हुए तीन दिन तक दिल्ली बंद रहेगी, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें वायरल हो रही हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि जी20 बैठकों के दौरान दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बंद रहेंगी।

    अब इन अफवाहों पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रायल ने एक वीडियो साझा कर लोगों के सभी सवालों का जवाब दिया है।

    पूरी दिल्ली में उपलब्ध रहेंगी मेट्रो की सेवाएं: I&B मंत्रालय

    सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में दो व्यक्ति एक-दूसरे से सवाल जवाब कर रहे हैं। मंत्रालय द्वारा शेयर वीडियो के अनुसार, नौ सितंबर, 2023 को शिखर सम्मेलन की बैठकों को दौरान पूरी दिल्ली में मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

    हालांकि, मेट्रो के स्टेशन सुप्रीम कोर्ट पर नौ सितंबर, 2023 सुबह पांच बजे से 10 सितंबर, 2023 की रात 11 बजे तक एंट्री और एग्जिट की सेवाएं बंद रहेंगी। साथ ही मंत्रालय ने इस वीडियो और सही जानकारी को सबके साथ शेयर करने का अनुरोध किया है।

    Metro

    यहां देखें वीडियो

    G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन सहित कई राष्ट्राध्यक्षों के भाग लेने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    दिल्ली में 18वां शिखर सम्मेलन पूरे वर्ष मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और नागरिक समाज के बीच आयोजित सभी जी20 प्रक्रियाओं और बैठकों का समापन होगा।