विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: बागेश्वर धाम के दरबार में कथा सुनने आई महिला बदमाश की करतूत, सोने की चेन झपटकर हो गई फरार

By SHUZAUDDIN SHUZAUDDIN Edited By: Sonu Suman
Updated: Fri, 02 Feb 2024 06:02 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के करतार नगर स्थित यमुना खादर में बाबा बागेश्वर धाम के दरबार में महिला बदमाश कथा में आने वाली महिलाओं को निशाना बनाने से जरा भी नहीं चूक ...और पढ़ें

दिल्ली में बागेश्वर धाम के दरबार में महिला से सोने की चेन छीनी।
दिल्ली में बागेश्वर धाम के दरबार में महिला से सोने की चेन छीनी।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। करतार नगर स्थित यमुना खादर में बाबा बागेश्वर धाम के दरबार में महिला बदमाश कथा में आने वाली महिलाओं को निशाना बनाने से जरा भी नहीं चूक रही हैं। श्रीहनुमंत के पहले दिन महिला बदमाश ने एक महिला को धक्का देकर उसके गले से सोने की चेन झपट ली।

पीड़िता कुछ समझ पाती इतने में आरोपित भीड़ में घुस गई। सुमन शर्मा की शिकायत पर न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने झपटमारी की धारा में प्राथमिकी की है। आरोपित की पहचान के लिए पंडाल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Delhi News: सीनियर्स की पिटाई से छात्र की मौत पर परिजनों पर प्रदर्शन, स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सोने की चेन झपट ली

सुमन शर्मा अपने परिवार के साथ करतार नगर में रहती हैं। वह बृहस्पतिवार को बाबा बागेश्वर की कथा में गई थी। पंडाल में एक उन्हें एक महिला ने पकड़कर धक्का दे दिया। उनके गिरते ही गले से सोने की चेन झपट ली। पीड़िता ने जब तक खुद को संभाला, तब तक आरोपित भीड़ में चली गई। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें- 29 फरवरी के बाद भी 'Paytm करो', RBI के फैसले के बीच पेटीएम CEO ने दूर की ग्राहकों की कंफ्यूजन