विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में सस्ता घर पाने का सुनहरा मौका, DDA की है खास आवास योजना; पढ़ें बुकिंग और कीमत की पूरी डिटेल

Published: Mon, 24 Mar 2025 05:59 PM (IST)

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की सबका घर आवास योजना 2025 के तहत राजधानी में बेहद किफायती दरों पर घर खरीदने ...और पढ़ें

दिल्ली में सस्ता घर पाने का आखिरी मौका, 31 मार्च तक करें आवेदन।
दिल्ली में सस्ता घर पाने का आखिरी मौका, 31 मार्च तक करें आवेदन।

HighLights

  1. डीडीए की ‘सबका घर आवास योजना 2025’ की बुकिंग 31 मार्च को खत्म होगी
  2. 8.65 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर नरेला में 700 EWS फ्लैट उपलब्ध
  3. अधिक जानकारी के लिए डीडीए हेल्पलाइन 1800-110-332 पर संपर्क करें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की 'सबका घर आवास योजना 2025' के तहत राजधानी में बेहद किफायती दरों पर 10.5 लाख रुपये में घर खरीदने का सुनहरा मौका जल्द ही समाप्त होने वाला है। इसमें ग्राहकों को 25 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

इस योजना की बुकिंग की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक लोग डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट https://eservices.dda.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

डीडीए ने इस साल तीन प्रमुख आवास योजनाओं को लॉन्च किया है, जिनमें अलग-अलग श्रेणियों के लिए घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।  

1. श्रमिक आवास योजना 2025

  • यह योजना मुख्य रूप से भवन और निर्माण श्रमिकों के लिए है। आवेदन करने के लिए श्रमिकों का पंजीकरण दिल्ली बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड (DBOCWWB) के साथ होना अनिवार्य है।  
  • इस योजना में नरेला में 700 EWS फ्लैट तैयार किए गए हैं, जिन्हें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बेचा जा रहा है।  
  • फ्लैट की शुरुआती कीमत 8.65 लाख रुपये रखी गई है और बुकिंग मात्र 50,000 रुपये से की जा सकती है।  
  • इसमें खरीदारों को 25% की विशेष छूट भी दी जा रही है।  

2. सबका घर आवास योजना 2025

  • इस योजना में कुछ विशेष श्रेणियों को प्राथमिकता दी गई है, जिनमें ऑटो और कैब ड्राइवर (दिल्ली में पंजीकृत), पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर, शहीदों की पत्नियां, दिव्यांग और SC/ST समुदाय के लोग शामिल हैं।  
  • योजना के तहत EWS और LIG फ्लैट लोकनायक पुरम, सिरसपुर और नरेला में हैं, जबकि MIG और HIG फ्लैट लोकनायक पुरम और नरेला में उपलब्ध हैं।  
  • फ्लैटों की शुरुआती कीमत 8.65 लाख रुपये रखी गई है और इस योजना में भी 25% की छूट दी जा रही है।  

3. स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2025

  • इसके तहत 110 HIG, MIG और LIG फ्लैट ई-नीलामी के जरिए बेचे जाएंगे।  
  • फ्लैटों की शुरुआती कीमत 29 लाख रुपये रखी गई है।  
  • ऑनलाइन नीलामी 11 फरवरी को आयोजित की गई थी।  

आवेदन प्रक्रिया और संपर्क

  • इच्छुक खरीदार https://eservices.dda.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  
  • अधिक जानकारी के लिए डीडीए की हेल्पलाइन 1800-110-332 पर संपर्क किया जा सकता है।  

जल्द करें आवेदन, मौका न चूकें

डीडीए की ये योजनाएं उन लोगों के लिए बड़ा अवसर हैं, जो दिल्ली में किफायती दरों पर अपना घर खरीदना चाहते हैं। 31 मार्च 2025 के बाद आवेदन का मौका समाप्त हो जाएगा, इसलिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करें।

यह भी पढ़ें- 'AAP सरकार के बीते कार्यकाल पर लाएंगे श्वेत पत्र', बजट सत्र में बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।