विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: मंत्री गोपाल राय ने की अपील- दिवाली खुशियों का त्योहार, पटाखे फोड़कर लोगों की जिंदगी में संकट न करें पैदा

By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
Published: Sun, 12 Nov 2023 11:39 AM (GMT+05:30)

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिवाली पर लोगों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लोगों से पटाखे न फोड़ने ...और पढ़ें

मंत्री गोपाल राय ने दिल्लीवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपील भी की।
मंत्री गोपाल राय ने दिल्लीवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपील भी की।

HighLights

  1. गोपाल राय ने कहा- आज प्रदूषण में 50 फीसदी की कमी
  2. उन्होंने कहा- कल की स्थिति क्या रहती है, इस पर सभी की नजर

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिवाली के मौके पर राजधानीवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आज की सुबह की स्थिति देखें तो प्रदूषण में 50 फीसदी की कमी आई है। देशभर के लोगों की नजर इसी बात पर है कि आज दिवाली पर दिल्ली में कितने पटाखे फोड़े जाते हैं और अगले दिन यहां के प्रदूषण की स्थिति क्या होगी?

गोपाल राय ने कहा, दिल्ली के लोगों से और दिल्ली के आसपास के राज्यों में रहने वाले सभी लोगों से मेरी अपील है कि पटाखे ना जलाएं। पराली की घटनाएं पहले से कम हो रही है। सबके सामूहिक और सक्रिय प्रयास से इस पर लगाम लगाना आसान होगा।'

ये भी पढ़ेंः Delhi Pollution: दिवाली के दिन भी AQI 'खराब', नहीं है बारिश की संभावना; GRAP-4 के तहत वाहनों की हो रही जांच

दिवाली खुशियां बांटने का त्योहार

उन्होंने कहा कि दीपावली दीयों का त्योहार है। दीया जलाएं और धूमधाम से दीपावली मनाएं। लेकिन पटाखे जलाकर लोगों की जिंदगी में, उनकी सांसों में संकट न पैदा करें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह खुशियां बांटने का त्योहार है। अगर पटाखे जलते हैं और कल प्रदूषण का स्तर बढ़ता है, तब हम यही कहेंगे कि काश हम दीवाली पर पटाखे नहीं फोड़ते। यह सब हमारे हाथों में है। दीवाली मनाएं और खुशियां बांटे।

ये भी पढ़ेंः CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, कहा- पटाखे नहीं, दीप जलाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।