Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Greater Noida: सुरक्षाकर्मियों ने बंद किया महागुन मायवुड्स सोसायटी का गेट, दो महीने से वेतन न देने का लगाया आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 11:16 AM (IST)

    ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में वेतन न मिलने के विरोध में सुरक्षाकर्मियों ने हड़ताल करते हुए सोसायटी का मैन गेट बंद कर दिया। मैन गेट बंद ह ...और पढ़ें

    सुरक्षाकर्मियों ने बंद किया महागुन मायवुड्स सोसायटी का गेट, गार्डों ने लगाया दो महीने से वेतन न देने का आरोप।
    सुरक्षाकर्मियों ने बंद किया महागुन मायवुड्स सोसायटी का गेट, गार्डों ने लगाया दो महीने से वेतन न देने का आरोप।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में वेतन न मिलने के विरोध में सुरक्षाकर्मियों ने हड़ताल करते हुए सोसायटी का मैन गेट बंद कर दिया। मैन गेट बंद होने से सोसायटी निवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    सुरक्षाकर्मियों का आरोप हैं कि दो माह वेतन नहीं मिला है। वेतन देने का हर बार भरोसा दे दिया जाता है। समय से वेतन नहीं मिलने के कारण बच्चों को पढ़ाने और घर चलाने में परेशानी हो रही है। सुरक्षाकर्मियों ने सोसायटी के मैन गेट को बंद कर दिया। गेट बंद होने के कारण निवासी सुबह अपने कार्यालय ने नहीं जा पाए।

    यह भी पढ़ें: Nithari Killing: फांसी पर लटकते-लटकते बचा था कोली, जानिए मामले में एक बार आधी रात को क्यों खुला था सुप्रीम कोर्ट?