Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    श्याम मीरा सिंह के खिलाफ HC पहुंचे गुरमीत राम रहीम, यूट्यूबर को दिल्ली हाईकोर्ट से नोटिस जारी

    By Jagran News Edited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 29 Dec 2023 05:15 PM (IST)

    दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह के खिलाफ डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह द्वारा दायर शिकायत पर नोटिस जारी किय ...और पढ़ें

    गुरमीत राम रहीम की याचिका पर यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से नोटिस जारी।
    गुरमीत राम रहीम की याचिका पर यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से नोटिस जारी।

    एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह के खिलाफ डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह द्वारा दायर शिकायत पर नोटिस जारी किया है। गुरमीत राम रहीम ने श्याम मीरा सिंह द्वारा अपलोड किए गए एक वीडियो को हटाने का निर्देश देने की मांग की है।

    जस्टिस शैलेंद्र कौर ने राम रहीम की याचिका पर यह नोटिस जारी किया है और शनिवार को अगली सुनवाई के लिए मामले को सूचीबद्ध किया है। याचिका में मीरा सिंह को अपलोड वीडियो हटाने की मांग की गई है। इसमें कहा गया है कि यूट्यूब पर एक वीडियो डाला गया है जिसका शीर्षक है- कैसे राम रहीम ने अपने फॉलोअर्स को मूर्ख बनाया। 

    ये भी पढ़ें- राघव चड्ढा की सदस्यता तो बच गई लेकिन धनखड़ ने दे दिया एक और झटका, केजरीवाल की इच्छा भी रह गई अधूरी

    पत्रकार ने वीडियो हटाने से किया इनकार

    यह वीडियो 17 दिसंबर का है। रहीम के वकील ने बताया कि हाई कोर्ट जाने से पहले श्याम मीरा सिंह को एक कानूनी नोटिस भी दिया गया था। वकील ने आगे कहा कि इसके बावजूद उसने वीडियो हटाने से इनकार कर दिया। वकील ने कहा कि अपलोड वीडियो उनकी छवि को खराब करनेवाला और अपमानजनक है।

    राम रहीम दुष्कर्म के आरोप में जेल में 

    वकील की ओर से दलील दी गई कि श्याम मीरा सिंह एक अपराधी हैं और यूपी के मुख्यमंत्री का अपमान करने के आरोप में उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वकील ने दावा किया कि इससे पहले श्याम मारी सिंह एक समाचार चैनल में काम करते थे और उन्हें निकाल दिया गया था। बता दें, गुरमीत सिंह राम रहीम दुष्कर्म के आरोप में जेल की सजा काट रहे हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Delhi News: रिश्वत लेने वाला दिल्ली पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, CBI की टीम ने जाल बिछाकर दबोचा