यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi: 'मुख्य सचिव पर लगा दस्तावेज लीक करने का आरोप', स्वास्थ्य मंत्री ने LG से की शिकायत; चिट्ठी में लिखी ये बातें
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कथित बुरारी अस्पताल में हुए यौन उत्पीड़न मामले में एलजी वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी है। भारद्वाज ने लिखा क ...और पढ़ें

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कथित बुरारी अस्पताल में हुए यौन उत्पीड़न मामले में एलजी वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी है। भारद्वाज ने लिखा कि मुख्य सचिव मेरे ऑफिस के कर्मचारियों को डरा-धमका रहे हैं। उन्हें इस तरह के प्रयासों से दूर रहना चाहिए। वहीं मीडिया में संवेदनशील एटीआर (आधिकारिक नोट्स) को लीक करने के मामले में मुख्य सचिव और उनके कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए।