यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Rain: दिल्ली के कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश, लोगों को मिली उमस से राहत
Delhi Rain Update राजधानी के कई हिस्सों में आज बारिश देखी गई। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि इससे पहले मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश क ...और पढ़ें

HighLights
- IMD ने यलो अलर्ट किया जारी।
- दिल्लीवासियों को उमस से मिली राहत।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। (Delhi Rain Today) जबरदस्त उमस भरी गर्मी झेल रहे दिल्ली वासियों पर आज राहत की कुछ बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग के अनुसार दिन भर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम स्तर की बरसात भी हो सकती है।
आज सुबह से उमस ने लोगों को किया बेहाल
येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि कल के लिए भी यही पूर्वानुमान था मगर गलत हो गया था। इस बीच आज सुबह से उमस हाल बेहाल कर रही है। कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं है।

बाहरी दिल्ली: पखवाड़े भर के इंतजार के बाद बृहस्पतिवार को जोरदार वर्षा हुई और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।अपराह्न 12 बजे तेज़ वर्षा शुरू हुई। 15 मिनट बाद कई जगह जलभराव हो गया। बच्चों ने वर्षा का खूब आनंद उठाया।
हल्की से माध्यम वर्षा होने के आसार
कल था 29.8 डिग्री जबकि आज रिकॉर्ड किया गया 29.6 डिग्री सेल्सियस। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में भी बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और हल्की से माध्यम वर्षा होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।
खबरें और भी

वर्षा के दौरान बाहरी रिंग रोड पर भलस्वा लैंडफिल साइट के पास यातायात जाम में फंसे वाहन।

वर्षा से मौसम हुआ सुहावना...नई दिल्ली कर्तव्य पथ पर वर्षा के दौरान सुहावने मौसम में छतरी लेकर आनंद लेते पर्यटक।ध्रुव कुमार
यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दिया अपडेट, जानिए आज कितना बरसेंगे बदरा