यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली में जाम ही जाम: DND, गाजीपुर बॉर्डर पर कई किमी तक वाहनों की कतार, सीमावर्ती इलाकों पर लोग परेशान
किसानों के दिल्ली कूच करने के एलान से राजधानी में बॉर्डर इलाके सुरक्षित किए गए हैं ताकि किसान दिल्ली में न घुसने पाएं। इस कारण कई रास्तों को बंद किया ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किसानों के दिल्ली कूच करने के एलान से राजधानी में बॉर्डर इलाके सुरक्षित किए गए हैं, ताकि किसान दिल्ली में न घुसने पाएं। इस कारण कई रास्तों को बंद किया गया है, जिस कारण दिल्ली के बॉर्डर इलाकों में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। दिल्ली के पास बॉर्डर गाजीपुर इलाके में रोड पर भीषण जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। मंगलवार की सुबह से लेकर देर शाम तक जाम की स्थिति बनी हुई है।
#WATCH | Delhi: Heavy traffic snarl at Ghazipur border in view of the farmers' protest.#FarmersProtest2024 pic.twitter.com/BMmVFVQ9vi
— ANI (@ANI) February 13, 2024
दिल्ली से मेरठ जाने वाली लेन पर भी भीषण जाम लगा है। वहीं, मेरठ से दिल्ली आने वाली लेन पर यातायात की रफ्तार बहुत धीमी है। वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं।

दिल्ली के सीमा वाले इलाके सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर, गाजीपुर, नोएडा-दिल्ली को जोड़ने वाला हिस्सा, दिल्ली-गुरुग्राम के रास्ते पर जमकर जाम लग रही है। देर शाम को यह स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। जबकि जाम की स्थिति दिनभर रही।
#WATCH | Heavy traffic snarl seen on Delhi-Noida-Delhi (DND) flyway, as vehicles commute from Delhi to Noida amid heavily guarded Delhi borders in view of farmers' protest. pic.twitter.com/eGStNsBY1u
— ANI (@ANI) February 13, 2024
दिल्ली नोएडा दिल्ली (DND, डीएनडी) पर भीषण जाम की स्थिति है। किसानों के प्रदर्शन के चलते वाहनों को चेक भी किया जा रहा है, साथ ही रास्तों को बंद भी किया गया है। इसके चलते जाम की स्थिति बन रही है। डीएनडी पर कई किमी जाम लगा है। इसके वाहनों की रफ्तार काफी धीमी है।
खबरें और भी
किसानों के 'दिल्ली चलो' आंदोलन को रोकने के लिए दिल्ली की सीमा के कई रास्तों को बंद कर दिया है। वहीं लोहे और सीमेंट की बैरिकेड्स लगा दी हैं। सड़कों पर गड्ढे भी खोद दिए गए हैं, कंटेनर भी रखे गए हैं।
दिल्ली-एनसीआर के सीमावर्ती इलाकों में यातायात कछुए की गति से रेंगता रहा। पुलिस ने किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए बॉर्डर की सड़कों पर बैरिकेड्स की कई परतें लगाई गई हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली की ओर कूच करेंगे किसान, राजधानी की सभी सीमाएं सील; पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी; जानिए राजधानी में क्या है बैन