विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नजीब अहमद की तलाश में देशभर की खाक छान रही हैं पुलिस की 200 टीमें'

By Amit MishraEdited By:
Updated: Tue, 08 Nov 2016 07:59 PM (IST)

जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की करीब 200 टीमें पूरे भारत में नजीब को खोजने के काम में जुटी हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। मंगलवार को एलजी नजीब जंग ने कहा कि लापता छात्र को खोजने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। पुलिस की करीब 200 टीमें पूरे भारत में नजीब को खोजने के काम में जुटी हैं। इस बीच यह खबर भी सामने आई थी कि लापता छात्र नजीब अहमद को बिहार के दरभंगा में देखा गया है।

नजीब की मां फातिमा ने दिल्ली पुलिस के उन दावों खारिज किया, जिसमें पुलिस ने दावा किया था की नजीब डिप्रेशन का शिकार था। फातिमा ने कहा है कि नजीब को नींद की समस्या थी। उसने नींद की गोली ली होगी। वहीं नजीब की बहन का कहना है कि पुलिस सही दिशा में काम करे और उनके भाई को बदनाम करना बंद करे। नजीब की बहन ने कहा कि वह एक अच्छा छात्रा था। दिल्ली पुलिस को सही दिशा में काम करने की जरूरत है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि नजीब अहमद डिप्रेशन का शिकार था और 4 साल से नजीब का इलाज होली फैमिली अस्पताल में चल रहा था। पुलिस के मुताबिक ये बात परिवार ने उनसे छिपाई थी। पुलिस के मुताबिक जिस बीमारी का नजीब शिकार था। इसमें अक्सर लोग घर छोड़कर चले जाते हैं। पुलिस अब नजीब के परिवार से ये जानना चाहती है कि क्या नजीब कभी घर छोड़कर गया था?

JNU के लापता छात्र नजीब का नहीं मिला सुराग, परिजनों ने किया प्रदर्शन

गृहमंत्री राजनाथ सिंह मिला नजीब का परिवार

नजीब अहमद पिछले 25 दिनों से गायब है। नजीब के परिवार ने एलजी नजीब जंग से मुलाकात की है। एलजी से मुलाकात के बाद नजीब का मां ने आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पीड़ित परिवार को मदद का अश्वासन देते हुए कहा कि उनके बेटे नजीब को खोजने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

अल्पसंख्यक आयोग पहुंचा मामला

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में नजीब अहमद की गुमशुदगी जेएनयू प्रशासन और पुलिस के लिए सिरदर्द साबित हो रही है। एक तरफ जहां कैंपस में धरना प्रदर्शन का दौर जारी है वहीं इसमें शामिल होने वाले छात्र कक्षाओं का भी बहिष्कार कर रहे हैं। हॉस्टल से लेकर मेस तक टेफ्लाज से लेकर गंगा ढाबा तक हर जगह चर्चा का दौर जारी है। जेएनयू छात्रसंघ की तरफ अल्पसंख्यक आयोग में भी इस मामले पर ज्ञापन दिया गया है।

नजीब को लेकर जेएनयू छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस थाने पहुंचे सीएम केजरीवाल