यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi: नबी करीम में होटल कारोबारी और उनके 6 साल के बेटे की गला काट कर हत्या, फरार नौकर पर है शक
दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक होटल कारोबारी और उनके 6 साल के बेटे की गला काटकर हत्या कर ...और पढ़ें

HighLights
- होटल कारोबारी और उनके बेटे की गला काटकर हत्या
- घरेलू काम करने वाले शख्स पर है पुलिस को शक
- वारदात के बाद से फरार है आरोपित
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी के नबी करीम इलाके में होटल कारोबारी और उनके छह वर्षीय बेटे की गला काट कर हत्या कर दी। डीवीआर और कारोबारी का मोबाइल फोन भी गायब है। वारदात के बाद से कारोबारी का घरेलू सहायक फरार है।
पुलिस ने बताया कि होटल कारोबारी और उनके छह वर्षीय बेटे की गला काटकर हत्या मामले में उनके घर में काम करने वाले घरेलू सहायक पर शक है, क्योंकि वह वारदात के बाद से फरार है और उसका मोबाइल भी बंद है। ऐसे में शक है कि लूटपाट के बाद घरेलू सहायक ने ही दोनों की हत्या कर दी है।
यह भी पढ़ें: Tilak Nagar Murder Case: स्विट्जरलैंड में दोस्ती-दिल्ली में कत्ल; लाश ठिकाने लगाने को गुरप्रीत ने खरीदी कार और...
पुलिस के अनुसार, घरेलू सहायक सोनू को कारोबारी अनुज ने सात अक्टूबर को काम पर रखा था। उन्होंने हाल ही में मोहन गार्डन इलाके में घर खरीदा था। वहां पर उनकी पत्नी, बेटी और मां रह रही थी। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।
