Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi House Collapse: मकान गिरने से मलबे में दबे नौ लोग, दो की मौत; 8 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

    By GeetarjunEdited By:
    Updated: Fri, 16 Sep 2022 10:38 PM (IST)

    Delhi House Collapse दिल्ली के जोहरीपुर एक्सटेंशन में शुक्रवार दोपहर को एक घर गिरने से अफरा तफरी मच गई। इस दौरान घर के मलबे में कई लोग दब गए। मौके से ...और पढ़ें

    दिल्ली में मकान गिरने से कई लोग दबे, मौके पर पहुंची NDRF की टीम; बचाव कार्य जारी।
    दिल्ली में मकान गिरने से कई लोग दबे, मौके पर पहुंची NDRF की टीम; बचाव कार्य जारी।

    नई दिल्ली [शुजाउद्दीन]। गोकलपुरी इलाके में शुक्रवार दोपहर बारिश के दौरान दो मंजिला मकान जमींदोज होने से दो लोगों की मौत हो गई। मकान में मानचित्र और कैलेंडर की पैकिंग की अवैध फैक्ट्री चल रही थी। मलबे के नीचे नौ लोग दब गए। पुलिस और दमकल और स्थानीय लोगों ने मिलकर मलबे के नीचे से दो महिलाओं समेत सात लोगों को बाहर निकालकर जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया।

    राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने आठ घंटे तक चलाए आपरेशन में दो लोगों के शव मलबे के ढेर के नीचे बरामद किए। मृतकों की पहचान लोनी निवासी हर्षित और मुकेश के रूप में हुई है। गोकलपुरी थाना पुलिस लापरवाही से मौत सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।

    ये भी पढ़ें- Ghaziabad: वंश खराब होने की बात कह गर्भ में मार दिया आठ माह का बच्चा, पति समेत ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज

    मकान में चल रही थी फैक्ट्री

    पुलिस के अनुसार, मनोज शर्मा अपने परिवार के साथ गंगा विहार में रहता है। वह अपने भाई संजय शर्मा के साथ मिलकर बी-118/1 गली नंबर-12 जौहरीपुर एक्सटेंशन में 40 गज के मकान में पैकिंग की फैक्ट्री चलाता है। उनकी फैक्ट्री में आनंद ठाकुर, सीमा, वर्षा, मुकेश, हर्षित, सूरज व चंदर नौकरी करते हैं।

    फैक्ट्री के बराबर के घर में चल रहा था अवैध निर्माण

    फैक्ट्री के बराबर में बना घर भी मनोज शर्मा का है, जिसमें अवैध रूप से निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। शुक्रवार को दोनों भाई फैक्ट्री में अपने सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर काम कर रहे थे, करीब 12 बजे अचानक से पूरा मकान भरभराकर नीचे गिर गया।

    खबरें और भी

    सभी लोग मलबे में दब गए

    पत्थर की पटिया और टी-आयरन की दूसरी मंजिल की छत पहली मंजिल पर गिरी, वजन से वह छत भी भू-तल पर गिर गई। फैक्ट्री में मौजूद सभी लोग मलबे के नीचे दब गए, निर्माणाधीन मकान की छत पर मलबा गिरने से उसकी छत भी ढह गई। गली में हड़कंप मच गया, पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस व दमकल व अन्य विभागों को दी।

    ये भी पढ़ें- AAP विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, ACB ने कई ठिकानों पर की छापेमारी; मिला था 12 लाख कैश

    एनडीआरएफ ने आठ घंटे बाद उनके शव को मलबे से निकाला। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    पुराना हो चुका था मकान

    नगर निगम के अनुसार जिस मकान में हादसा हुआ है, उसे बने हुए 20 वर्ष हो चुके हैं। मकान की हालत भी जर्जर हो चुकी थी। छत पटिया की बनी हुई थी, इसके साथ ही उसमें फैक्ट्री का काफी सामान रखा हुआ था। आशंका है कि वजन अधिक होने व जर्जर होने के कारण छत वजन नहीं झेल पाई और यह हादसा हुआ।

    दो दमकलकर्मी घायल

    बचाव कार्य के दौरान मलबा गिरने से दो दमकलकर्मी भी घायल हो गए। घायल हालत में सुरेंद्र कुमार और विजय कुमार को घायल हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गनीमत रही कि रेस्क्यू आपरेशन के दौरान दोनों कर्मियों ने सिर पर हेलमेट पहने हुए थे।

    उत्तर पूर्वी जिला के जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि मकान ढहने से नौ लोग दब गए थे, सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दो लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    ये भी पढ़ें- Pet Dog: स्टेटस सिंबल के लिए लोग पाल रहे हिंसक प्रजाति के कुत्ते, ट्रेनिंग भी नहीं कराते; घरों में दहशत में रहते हैं लोग

    बकौली गांव में हादसा

    इस साल 16 जुलाई को दिल्ली के अलीपुर इलाके के बकौली गांव में निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिर गई थी जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी और आठ लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे।