विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में उमस से लोगों का हाल बेहाल, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दिया यह अपडेट

By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
Published: Thu, 31 Aug 2023 06:30 AM (IST)

Delhi Weather Update दिल्ली में पिछले छह दिनों से वर्षा नहीं हुई है। इस बीच बुधवार को तेज धूप निकलने ...और पढ़ें

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में उमस से लोगों का हाल बेहाल
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में उमस से लोगों का हाल बेहाल

HighLights

  1. राजधानी में पिछले छह दिनों से वर्षा नहीं हुई है।
  2. जिस कारण गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। राजधानी में पिछले छह दिनों से वर्षा नहीं हुई है। इस बीच बुधवार को तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन आकाश साफ रहेगा। इस दौरान वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान उमस भरी गर्मी रहेगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बारिश की नहीं है कोई उम्मीद

शुक्रवार से रविवार के बीच 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। अगले सप्ताह में सोमवार व मंगलवार को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं लेकिन वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

अगले छह दिन तक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार

न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। एनसीआर में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 154, फरीदाबाद का 119, गाजियाबाद का 155, गुरुग्राम का 178 

नोएडा का एयर इंडेक्स 144 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में है। ग्रेटर नोएडा का एयर इंडेक्स 224 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में हैं। दिल्ली के आनंद विहार में एयर इंडेक्स 358 रहा जो बहुत खराब श्रेणी में है। अगले छह दिन तक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार रहने की संभावना है। 

रणविजय सिंह