Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं इनके सामने झुकने वाला नहीं', आवास मामले में CBI कार्रवाई को लेकर बोले CM केजरीवाल- 50 बार हो चुकी है जांच

    By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 06:56 PM (IST)

    Delhi Politics सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास को लेकर हो रही सीबीआई जांच से दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। इन्हीं आरोप-प्रत्यारोप के ...और पढ़ें

    सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है।
    सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है।

    HighLights

    1. सीएम केजरीवाल ने केंद्र पर निशाना साधा है।
    2. सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है।

    जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सीएम केजरीवाल के आवास को लेकर हो रही सीबीआई जांच से दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। इन्हीं आरोप-प्रत्यारोप के दौर में केजरीवाल ने केंद्र पर निशाना साधते हुए बड़ी बात कही है। केजरीवाल ने कहा है कि मैं झुकने वाला नहीं हूं। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है। 

    CM अरविंद केजरीवाल ने कहा,  ''अब इन्होंने CM आवास की CBI जांच शुरू करवा दी है। प्रधानमंत्री जी घबराए हुए हैं। ये उनकी घबराहट दिखाता है। मेरे खिलाफ जांच कोई नई बात नहीं है। अभी तक मेरे खिलाफ पिछले 8 साल में 50 से ज़्यादा मामलों में जांच करवा चुके हैं। बोले केजरीवाल ने स्कूल बनवाने में घोटाला कर दिया, बस घोटाला, शराब घोटाला, सड़क घोटाला, पानी घोटाला, बिजली घोटाला। दुनिया में शायद सबसे ज़्यादा जांच मेरी हुई होगी। किसी केस में कुछ नहीं मिला। इसमें भी कुछ नहीं मिलेगा। जब कुछ गड़बड़ है ही नहीं तो क्या मिलेगा।''

    CM ने आगे कहा, ''एक चौथी पास राजा से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है? 24 घंटे बस जांच-जांच का गेम खेलते रहते हैं, या फिर भाषण देते रहते हैं। काम तो कुछ करते नहीं। वो चाहते हैं कि मैं भी दूसरे नेताओं और पार्टियों की तरह उनके साथ मिल जाऊँ। पर मैं इनके सामने झुकने वाला नहीं, चाहे वो मेरी जितनी मर्जी फर्जी जांच करवा लें, जितने मर्जी केस कर लें।''

    केजरीवाल ने पूछा, ''मैं भी उन्हें चैलेंज देता हूं - जैसे पिछली सारी जांचों में कुछ नहीं निकला, वैसे ही अगर इस जांच में भी कुछ नहीं निकला तो क्या झूठी जांच करने के जुर्म में इस्तीफ़ा देंगे?''

    मनोज तिवारी ने लगाए गंभीर आरोप

    पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व उत्तर पूर्वी दिल्ली के मनोज तिवारी ने कहा कि अपनी पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी रखने वाले अब अाम आदमी पार्टी को लूट रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार व घोटाला करने वाली सरकार है। यह अपराधियों द्वारा संचालित सरकार है।

    खबरें और भी

    सीबीआइ की जांच होने से मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण में भ्रष्टाचार की सच्चाई सामने आएगी। इससे यह पता चलेगा कि किसके इशारे पर रात में सतर्कता विभाग के कार्यालाय का ताला तोड़कर फाइल चुराई गई। पता चलेगा कि किसके इशारे पर नियमों का उल्लंघन कर निर्माण कार्य किए गए।

    प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में सादगी की बात करने वाला राजमहल में रहने का सपना देखने लगे। कोरोना संकट के समय जब दिल्ली में लोग जीवन बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, उस समय मुख्यमंत्री आवास पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहे थे। मुख्यमंत्री के इशारे पर दिल्ली में भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Delhi CM Bungalow Renovation: सीएम के सरकारी बंगले के नवीनीकरण में हुए खर्चे की जांच करेगी CBI, दर्ज किया केस

    सीएम आवास में 15 शौचालय?

    शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह मामला सिर्फ एक आवास का नहीं बल्कि बंगला, गाड़ी नहीं लेने की बात करने वालों की मानसिकता में बदलाव का है। अब वह सुख-सुविधा के लिए भ्रष्टाचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास में 15 शौचालय बनाए गए। भ्रष्टाचार की जांच होने पर आम आदमी पार्टी की दोषारोपण करते हुए सहानुभूति बटोरने की कोशिश करते हैं। मुख्यमंत्री को सहानुभूति बटोरने, फाइलें छिपाने की जगह भ्रष्टाचार पर रिपोर्ट कार्ड जारी करना चाहिए।

    शहजाद पूनावाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पहले नई आबकारी नीति को सबसे बेहतर बता रहे थे। अब पुरानी नीति को बार-बार बढ़ा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि नई आबकारी नीति में भ्रष्टाचार हुआ था जिसके आरोप में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल में हैं। मुख्यमंत्री को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इस संबंध में आम आदमी पार्टी से पक्ष लेने की कोशिश की गई, लेकिन उपलब्ध नहीं हो सका।

    यह भी पढ़ें- NDA परीक्षा पास करने वालों को CM केजरीवाल ने दी बधाई, कहा- दिल्ली देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर