Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CAT Result 2023: IIT दिल्ली के लक्ष गुप्ता बने टॉपर, इंटरनेशनल इकोनॉमिक ओलंपियाड 2019 में जीता था स्वर्ण पदक

    Updated: Fri, 22 Dec 2023 03:03 PM (IST)

    CAT Result 2023 आईआईटी दिल्ली से बीटेक कर रहे लक्ष गुप्ता ने टॉप किया है। लक्ष गुप्ता ने कैट (CAT 2023) में 100 परसेंटाइल अंक हासिल किया है। लक्ष उन 1 ...और पढ़ें

    IIT दिल्ली में बीटेक कर रहे लक्ष गुप्ता कैट में बने टॉपर (बाएं से पहले)
    IIT दिल्ली में बीटेक कर रहे लक्ष गुप्ता कैट में बने टॉपर (बाएं से पहले)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ ने गुरुवार को विभिन्न आइआइएम तथा अन्य प्रबंधन उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया। इस परीक्षा में आईआईटी दिल्ली से बीटेक कर रहे लक्ष गुप्ता ने टॉप किया है।

    IIT में एडमिशन के लिए भी किया था टॉप

    लक्ष गुप्ता ने कैट (CAT 2023) में 100 परसेंटाइल अंक हासिल किया है। लक्ष उन 14 लोगों में शामिल थे, जिनको प्रवेश परीक्षा में 14 परसेंटाइल अंक मिला है। उन्होंने जेईई मेन्स 2020 में 100 परसेंटाइल हासिल किया था और पहले आईआईटी में प्रवेश पाने के लिए भारत में टॉप किया था।

    10 मीटर पिस्टल जैसे खेलों में रुचि

    खास बात है कि लक्ष ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स ओलंपियाड 2019 में स्वर्ण पदक जीता था। लक्ष्य गुप्ता ने अपनी स्कूली शिक्षा संस्कृति स्कूल से पूरी की। लक्ष देहरादून में राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) के छात्र भी थे, जहां उन्होंने स्क्वैश 10 मीटर पिस्टल आदि जैसे खेलों में रुचि विकसित की।

    उनकी बहन राधिका गुप्ता, एलएसआर की पूर्व छात्रा हैं और अब प्रतिष्ठित दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने गैर विज्ञान विषयों का अध्ययन करने में उनकी मदद की। उनके पिता बिजनेस मैन हैं और मां हाउस वाइफ हैं।

    खबरें और भी

    IIM CAT Result 2023: घोषित हुए कॉमन ऐडमिशन टेस्ट के नतीजे, इस लिंक से डाउनलोड करें Score Card