यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Rains: दिल्ली-NCR में मौसम ने बदली करवट, कई इलाकों में झमाझम बारिश; जानिए अगले 2 दिनों के मौसम का हाल?
दिल्ली एनसीआर में मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। एनसीआर में आज कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है और ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में मौसम ने करवट बदली है। पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के कारण सुबह के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं रात से ही दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को चेतावनी दी है कि तेज हवा के साथ बौछारें भी पड़ सकती है। दिन में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी।
.jpeg)
सोमवार को भी आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद आकाश साफ होगा। तब न्यूनतम तापमान में एक बार फिर तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
Also Read-
- UP Weather: ठंड के बीच अभी और होगी बारिश, अगले दो दिन NCR में कैसा रहेगा मौसम; IMD ने दिया अपडेट
- Weather Update: अगले दो दिनों में बदल सकता है मौसम का मिजाज, कई राज्यों में हो सकती है बारिश; दिल्ली में छाए रहेंगे बादल
(1).jpg)
नीचे जा सकता है तापमान
इससे मंगलवार से सुबह के वक्त फिर ठंड बढ़ सकती है और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से सुबह में ठंड से राहत रही। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई है।
खबरें और भी
खराब श्रेणी में हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में आज सुबह एयर इंडेक्स 253 रहा। इससे हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। बारिश होने से एयर इंडेक्स में भी सुधार होने की संभावना है। इससे प्रदूषण से राहत मिलेगी।