Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weekly Weather: दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत? जानिए पांच दिनों का मौसम अपडेट

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 10:37 AM (IST)

    Delhi Weather Update Weekly मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और पश् ...और पढ़ें

    दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत?
    दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत?

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Weekly Weather News : पहाड़ों पर बर्फबारी और घने कोहरे के कारण दिल्लीवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

    दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री तक नीचे चला गया। जाफरपुर, मुंगेशपुर, नरेला और मयूर विहार में सोमवार को कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।

    दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

    हालांकि, मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। वहीं, मंगलवार की सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और शहर के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा।

    तापमान में हो सकती बढ़ोत्तरी 

    मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। संभावना है कि दिल्ली में बारिश के बाद मौसम में थोड़ा सुधार हो सकता है। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

    दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान

    दिल्ली में 10 जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। 10 और 12 जनवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान बढ़ोत्तरी की उम्मीद है।

    इसके बाद दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं, 13 और 14 जनवरी को दिल्ली में मिनिमम तापमान 06 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। साथ ही कोहरे छाए रहेंगे।

    नोएडा-गुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम

    वहीं, गौतमबुद्धनगर सहित पश्चिमी यूपी में 10 जनवरी से लंबे इंतजार के बाद दिन में अच्छी धूप रहने की उम्मीद है।

    इसके अलावा गुरुग्राम में मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को क्षेत्र में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। अगर बूंदाबांदी हुई तो सर्दी में इजाफा होने के साथ ही घना कोहरा भी छा सकता है।

    यह भी पढ़ें- 

    Lok Sabha Elections 2024: इन पांच राज्यों में कांग्रेस के साथ AAP की डील डन! सीट शेयरिंग पर गोपाल राय ने कही ये बात

    Delhi Water Supply: दिल्ली के इन इलाकों में कई दिन नहीं आएगा पानी, दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की घटी क्षमता