यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Weather: मार्च का सबसे ठंडा दिन आज, दिल्ली में कब से बढ़ेगा पारा; जानिए हफ्तेभर का मौसम अपडेट
Delhi Weather Update Weekly पिछले 12 वर्षों में दिल्ली में मार्च के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 10 से 18 डिग्री के बीच रहा है। गुरुवार को दिल्ली म ...और पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। इस बार मार्च के महीने में दिल्लीवासियों को ठंड का अहसास हो रहा है। गुरुवार को दिल्ली में इस महीने का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आज न्यूनतम तापमान मौसत से पांच डिग्री नीचे 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मार्च की ठंड ने बनाया रिकॉर्ड
मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है। आईएमडी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में दिल्ली में मार्च के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 10 से 18 डिग्री के बीच रहा है।
दिल्ली में कब से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का मानना है कि 11 मार्च से तापमान में वृद्धि होगी और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी माह के अंत में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी, लेकिन बीते कई दिनों से एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके चलते दिल्ली में सुबह-शाम ठंड बनी हुई है।

शनिवार का मौसम अपडेट
अगले चार दिनों तक दिल्ली का तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। सोमवार के बाद अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। शनिवार को दिल्ली में तेज हवाएं चलेगी, जिससे ठंडक का एहसास बढ़ेगा। दिल्ली में हवा की रफ्तार आठ से 25 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।
खबरें और भी
बारिश पर IMD का क्या अनुमान
आईएमडी के मुताबिक, अगले दो दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। 11 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, अगले तीन दिनों तक दिल्ली में हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहने का उम्मीद जताई गई है।