विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में DDA ने मजनू का टीला में अतिक्रमण विरोधी अभियान फिलहाल टाला, आज होनी थी कार्रवाई

Published: Sat, 13 Jul 2024 08:47 AM (IST)Updated: Sat, 13 Jul 2024 08:50 AM (IST)

अदालत के निर्देश पर दिल्ली विकास प्राधिकरण मजनू का टीला इलाके में शनिवार को अतिक्रमण व अवैध निर्माण ढहाने की ...और पढ़ें

Delhi News: DDA ने मजनू का टीला में अतिक्रमण की कार्रवाई को फिलहाल रोका। फाइल फोटो
Delhi News: DDA ने मजनू का टीला में अतिक्रमण की कार्रवाई को फिलहाल रोका। फाइल फोटो

HighLights

  1. लोगों ने कहा- नागरिकता के साथ जरूरी सुविधाएं भी दे सरकार।
  2. निवासी स्थायी समाधान निकालने की भी कर रहे मांग।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मजनू का टीला स्थित डूब क्षेत्र में बसे पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी कैंप शनिवार को प्रस्तावित अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण विरोधी अभियान चल गया है। डीडीए के सूत्रों ने अभियान टालने की तो कोई ठोस वजह नहीं बताई है, लेकिन इसे आगे की तारीख के लिए टाल दिया गया है।

DDA ने दूसरी बार नोटिस चिपकाया

कोर्ट के निर्देश के बाद डीडीए ने यहां दूसरी बार अतिक्रमण और अवैध निर्माण को गिराने का नोटिस चिपकाया था। इसमें शनिवार को यह कार्रवाई प्रस्तावित भी थी, लेकिन डीडीए ने देर शाम इसे टाल दिया।

पाकिस्तान से प्रताड़ित होकर 20 सालों से रह रहे हिंदू परिवार

अभियान टलने से यहां रहने वाले नागरिकों ने थोड़ी राहत की सांस तो ली है, लेकिन अभी भी वह डर के साये में हैं। साथ ही वह इस डर में भी है कि कहीं यहां पर अचानक डीडीए की टीम न आ जाए और उनका सारा सामान व घर तोड़ दे। क्योंकि पाकिस्तान से प्रताड़ित होकर हिंदू परिवार यहां पर 20 साल से रह रहे हैं।

लोगों की मांग है कि उनकी समस्या का स्थायी समाधान दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह दूसरी बार हुआ है जब नोटिस चिपककर अवैध निर्माण को गिराने का आदेश दिया गया हो। यहां रहने वाली माया का कहना है कि नोटिस के बाद सभी लोग परेशान है। बार-बार ऐसा ही होता है अधिकारी नोटिस चिपकाकर चले जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Weather Update Today: दिल्ली में सुबह ही छाया अंधेरा, UP में भी बरसे बादल; इन राज्यों में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।