विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेएनयू स्टेडियम में देश के पहले मोन्डोट्रैक का शुभारंभ, खिलाड़ियों को यह सुविधा देने वाला 25वां देश बना भारत

Published: Fri, 29 Aug 2025 08:00 PM (IST)Updated: Fri, 29 Aug 2025 08:03 PM (IST)

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में देश के पहले मोन्डो ट्रैक का उद्घाटन किया। यह ट्रैक विश्व ...और पढ़ें

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में देश के पहले Mondotrack का उद्घाटन किया। जागरण
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में देश के पहले Mondotrack का उद्घाटन किया। जागरण

HighLights

  1. भारत का पहला मोन्डो ट्रैक का उद्घाटन |
  2. जेएनयू स्टेडियम में विश्व स्तरीय सुविधा |
  3. 2047 तक खेल महाशक्ति बनने का लक्ष्य |

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में देश के पहले Mondotrack का उद्घाटन किया। इसी ट्रैक पर 26 सितंबर से पांच अक्टूबर तक विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होगा।

इसके साथ ही भारत दुनिया का 25वां देश बन गया है, जहां यह अत्याधुनिक ट्रैक खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध है। मोन्डोट्रैक का निर्माण दो परत वाले वल्केनाइज्ड रबर से होता है, जो खिलाड़ियों को चोट से बचाने और बेहतर प्रदर्शन में मदद करता है।

यह ट्रैक ओलिंपिक और विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में मानक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। खेल मंत्री मांडविया ने कहा कि यह सुविधा भारतीय खेलों के लिए नए रास्ते खोलेगी और 2030 राष्ट्रमंडल खेल तथा 2036 ओलिंपिक की मेजबानी की भारत की तैयारी को मजबूती देगी।

उन्होंने कहा यह देश के लिए गर्व का क्षण है। अब भारत के पास विश्वस्तरीय ट्रैक है और हम 2047 तक भारत को खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारी प्राथमिकता प्रतिभा निखारना और बुनियादी ढांचा मजबूत करना है।

इस अवसर पर पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष और दो बार के पैरालंपिक चैंपियन देवेंद्र झाझरिया, पूर्व लंबी कूद खिलाड़ी अंजू बाबी जार्ज, पैरालंपिक पदक विजेता सुमित अंतिल और फर्राटा धाविकाएं प्रीति पाल व सिमरन शर्मा मौजूद रही।

झाझरिया ने कहा, एक खिलाड़ी के रूप में मैं हमेशा मोन्डोट्रैक पर भाला फेंकना चाहता था। आज इस सुविधा का उद्घाटन होते देख गर्व हो रहा है। उद्घाटन के बाद मांडविया ने खिलाड़ियों और विशेष मेहमानों के साथ नए ट्रैक का निरीक्षण किया और फुटबाल मैच में हिस्सा लिया।

जानिए क्या होता है मोंडोट्रैक

मोंडोट्रैक एक प्रकार की सिंथेटिक, पूर्वनिर्मित रनिंग ट्रैक सतह है, जिसे मोंडो वर्ल्ड वाइड कंपनी द्वारा ट्रैक एंड फील्ड एथलेटिक्स के लिए डिजाइन किया गया है।

यह अपनी बायोमैकेनिकल नवाचार, प्रदर्शन वृद्धि और चोट में कमी के लिए जाना जाता है. वल्केनाज्ड रबर से विकसित, जिसमें दो परत होती हैं। यह एक समान लोचदार प्रतिक्रिया, बेहतर कर्षण और स्थायित्व प्रदान करता है। इन ट्रैकों का उपयोग प्रमुख प्रतियोगिताओं में किया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में यमुना के पानी की क्वालिटी पर निगरानी रखेंगे 41 ऑनलाइन स्टेशन, नालों पर भी रखी जाएगी नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।