Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vande Bharat Train: 15 घंटे से ज्यादा लेट हुई वंदे भारत ट्रेन, घने कोहरे ने रोक दी सेमी हाईस्पीड ट्रेन की रफ्तार

    Updated: Thu, 28 Dec 2023 04:12 PM (IST)

    Vande Bharat Train कोहरे के चलते लंबी दूरी कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया तो कई ट्रेनें 10-10 घंटे की देरी से चल रही हैं। देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन क ...और पढ़ें

    15 घंटे से ज्यादा लेट हुई नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन
    15 घंटे से ज्यादा लेट हुई नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Vande Bharat Train Late: पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड के साथ घना कोहरा देखने को मिल रहा है। कोहरे की वजह से सड़कों पर दुर्घटनाए बढ़ गईं हैं, तो वहीं उड़ान सेवाओं पर भी असर देखने को मिला है। दिल्ली आने वाली कई फ्लाइटों को कम दृश्यता के कारण डायवर्ट कर दिया गया।

    लंबी दूरी की ट्रेनों पर कोहरे का असर

    इसके साथ ही सबसे ज्यादा असर घने का कोहरे का रेल सेवा पर पड़ा है। कोहरे के चलते लंबी दूरी कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया तो कई ट्रेनें 10-10 घंटे की देरी से चल रही हैं। देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन के पहिए भी कोहरे के चलते जैसे थम से गए हैं।

    निर्धारित समय से 15 घंटे से ज्यादा लेट

    दिल्ली से वाराणसी (बनारस) जाने वाली नई वंदे भारत ट्रेन अपने निर्धारित समय से 15 घंटे की ज्यादा की देरी चल रही है। बुधवार को रात 11 बजकर 05 मिनट पर वाराणसी पहुंचने वाली वंदे भारत ट्रेन (22416) गुरुवार को दिन में 03:30 तक बजे तक नहीं पहुंच सकी है, जबकि वाराणसी से सुबह छह बजे चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (22415) बुधवार को रात में 09 बजे के बाद नई दिल्ली पहुंची।

    ट्रेन के इंतजार में ठिठुरे यात्री

    शिवगंगा एक्सप्रेस नौ घंटे और नई दिल्ली - बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से चलने की जानकारी सामने आ रही है। यात्री ट्रेन की प्रतीक्षा में प्लेटफार्म पर सुबह से ठिठुरने को मजबूर दिखे। इसके अलावा बरौनी-नई दिल्ली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस, पटना-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट विशेष और गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 12 घंटे से भी ज्यादा विलंब से दिल्ली पहुंची।

    खबरें और भी

    यह भी पढें- Delhi Air Pollution: दिल्ली में घने कोहरे से 134 उड़ानें प्रभावित, हवा भी सांस लेने लायक नहीं; आनंद विहार का AQI 448

    देरी से दिल्ली पहुंचने के कारण हमसफर, राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत के साथ अन्य ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा। साथ ही नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम जाने वाली केरल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय बुधवार देर शाम 8.10 बजे की जगह 12.20 घंटे की देरी से बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे रवाना हुई।

    स्वर्ण शताब्दी करीब छह घंटे की देरी से रवाना

    नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 5.50 घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। आनंद विहार टर्मिनल-आरा विशेष साढ़े पांच घंटे की देरी से अपराह्न तीन बजे चलेगी। दिल्ली पहुंचने वाली कई ट्रेनें एक से 15 घंटे तक की देरी से चल रही हैं।

    यह भी पढे़ं- Late Trains: बुधवार की जगह 12.20 घंटे की देरी से आज सुबह दिल्ली से रवाना हुई केरल एक्सप्रेस, ये ट्रेनें भी चल रही लेट; देखें लिस्ट