Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इम्फाल जा रही इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, आईजीआई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 10:00 PM (GMT+05:30)

    नई दिल्ली से इंफाल जा रही इंडिगो की उड़ान में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे वापस लौटना पड़ा। पायलट ने एटीसी को सूचित किया और विमान को सुरक्षित नई दिल्ल ...और पढ़ें

    आईजीआई एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग।
    आईजीआई एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग।

    HighLights

    1. इंडिगो की उड़ान में तकनीकी खराबी
    2. दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग
    3. यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता इंडिगो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : नई दिल्ली से इम्फाल जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 5118 के पायलट ने तब विमान को नई दिल्ली वापस लौटाने का फैसला किया, जब उन्हें विमान में कुछ तकनीकी दिक्कत महसूस हुई।

    सुबह करीब साढ़े दस बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद जब विमान जेवर से गुजर रहा था, उसने पूरे मामले से एटीसी को अवगत कराया और वहां से यूटर्न लेते हुए नई दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित रही।

    इंडिगो की ओर से कहा गया है कि नई दिल्ली से इंफाल जाने वाली उड़ान 6ई 5118 में 17 जुलाई को उड़ान भरने के तुरंत बाद एक छोटी तकनीकी खराबी का पता चला।

    एहतियाती कदम के तौर पर, पायलटों ने वापस मुड़ने और आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करने का फैसला किया।

    इंडिगो के अनुसार सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान की आवश्यक जांच की गई और उसके बाद उसने अपनी आगे की यात्रा शुरू की।

    इंडिगो ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और ग्राहकों, चालक दल और विमान की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।

    यह भी पढ़ें- Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सड़कों पर ट्रैफिक जाम