Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi: AIIMS के रोगी शिकायत निवारण प्रणाली को सशक्त बनाएगा IP विश्वविद्यालय, तैयार करेगा यूजर फीडबैक एप्लिकेशन

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sun, 13 Aug 2023 05:58 PM (IST)

    गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आइपी) ने एम्स दिल्ली के रोगी शिकायत निवारण प्रणाली को सशक्त बनाने का बीड़ा उठाया है। इस आशय का एक एमओयू वि ...और पढ़ें

    AIIMS के रोगी शिकायत निवारण प्रणाली को सशक्त बनाएगा IP विश्वविद्यालय।
    AIIMS के रोगी शिकायत निवारण प्रणाली को सशक्त बनाएगा IP विश्वविद्यालय।

    HighLights

    1. AIIMS के रोगी शिकायत निवारण प्रणाली सुधार करेगा IP विश्वविद्यालय
    2. यूजर फीडबैक से संबंधित वेब एप्लिकेशन तैयार करेगा विश्वविद्यालय
    3. MoU पर एम्स और आईपी विश्वविद्यालय

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली स्थित गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आइपी) ने एम्स, दिल्ली के रोगी शिकायत निवारण प्रणाली को सशक्त बनाने का बीड़ा उठाया है। इस आशय का एक एमओयू विश्वविद्यालय और एम्स, दिल्ली के बीच किया गया है।

    इस एमओयू पर विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव सुनीता शिवा और एम्स, दिल्ली की ओर से इसकी डीन (एकेडमिक) प्रो. मीनू बाजपेयी ने हस्ताक्षर किए हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति डा. महेश वर्मा और एम्स, दिल्ली के निदेशक प्रो. एम श्रीनिवास भी उपस्थित थे।

    तैयार होगा फीडबैक वेब एप्लिकेशन

    इस एमओयू के तहत विश्वविद्यालय एम्स, दिल्ली के लिए यूजर फीडबैक से संबंधित एक वेब एप्लिकेशन विकसित करेगा। यह यूजर फीडबैक वेब एप्लिकेशन सुरक्षा व सफाई जैसे विषयों पर विशेष फोकस करेगी। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सर्वप्रथम इसे जच्चा-बच्चा वार्ड में शुरू किया जाएगा।

    विश्वविद्यालय का यह सहयोग पूरी तरह निःशुल्क होगा।इस वेब एप्लिकेशन को विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल आफ आटोमेशन एंड रोबोटिक्स की एक टीम विकसित कर रही है।

    इस अवसर पर डा. महेश वर्मा ने कहा कि आज समय तकनीक के सटीक अनुप्रयोग का है। अगर हमारी तकनीक से लाखों लोगों की मुश्किलें आसान होती है तो तकनीक का इससे अच्छा सदुपयोग और क्या हो सकता है।

    खबरें और भी