Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rain in Delhi: उमस के बीच राजधानी में हुई हल्की बारिश, अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम? पढ़िए हर अपडेट

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 11:39 PM (IST)

    Rain Update राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दिन भर उमस रही लेकिन शाम को कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली ...और पढ़ें

    दिल्ली में शुक्रवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। फाइल फोटो
    दिल्ली में शुक्रवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। फाइल फोटो

    HighLights

    1. दिल्ली में शुक्रवार को उमस के बीच हुई हल्की बारिश।
    2. हल्की बारिश होने से लोगों को उमस से मिली राहत।
    3. शनिवार को दिन भर आसमान में छाए रहेंगे बादल।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रहा। इस वजह से दिन में उमस भरी गर्मी रही, लेकिन शाम को कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली।

    आकाश में छाए रहेंगे बादल

    मौसम विभाग के अनुसार,  शनिवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। तब उमस से राहत मिल सकती है।

    6 दिनों तक तेज वर्षा होने की खास संभावना नहीं

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों तक दिल्ली में तेज वर्षा होने की खास संभावना नहीं है। इस दौरान हल्की वर्षा हो सकती है। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Landslide: कठुआ के बिलावर में बारिश से तबाही, भूस्खलन से कई संपर्क मार्ग बंद; लोगों की बढ़ी मुश्किल

    मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 24 घंटे में 13.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। इस दौरान पालम में सबसे अधिक 28.5 मिलीमीटर, आया नगर में 18.6 मिलीमीटर, नजफगढ़ में 14 मिलीमीटर, लोधी रोड में 12.1 मिलीमीटर, नरेला में 9.5 मिलीमीटर वर्षा हुई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Delhi Rains: अगस्त में लगातार वर्षा ने 13 जबकि अधिक वर्षा ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड

    सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच दिल्ली में कोई खास वर्षा नहीं हुई। इस दौरान सिर्फ पूसा में 0.5 मिलीमीटर व पालम में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। बाद में शाम साढ़े पांच से साढ़े आठ बजे के बीच दिल्ली में 5.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान पीतमपुरा में सबसे अधिक 11 मिलीमीटर व आया नगर में 4.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। लिहाजा, पालम में सबसे अधिक 11.5 मिलीमीटर वर्षा हुई।

    इस माह अब तक 234.5 मिलीमीटर हो चुकी है वर्षा

    इस माह अब तक दिल्ली में 234.5 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है जो सामान्य (125.4 मिलीमीटर) से 109.1 मिलीमीटर अधिक है।

    संतोषजनक श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता

    दिल्ली में शुक्रवार को हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार अगले दो दिन हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। दिल्ली का एयर इंडेक्स 64, फरीदाबाद का 64, गाजियाबाद का 68, नोएडा का 63 व गुरुग्राम का एयर इंडेक्स 82 रहा। इस वजह से इन सभी शहरों में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही। ग्रेटर नोएडा का एयर इंडेक्स मध्यम श्रेणी में 121 रहा।