विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Special Trains: त्योहारों पर घर जाना होगा आसान, रेलवे UP-बिहार के लिए चलाएगी स्पेशल ट्रेनें

Published: Sat, 14 Sep 2024 02:19 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2024 02:49 PM (IST)

दीवाली और छठ त्योहार आने ही वाला है। रेलवे बी अपनी तरफ से तैयारी कर रहा है। यात्रियों को अपने ...और पढ़ें

Delhi To UP-Bihar Train: कटड़ा, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर व दरभंगा के लिए विशेष ट्रेनें। फाइल फोटो
Delhi To UP-Bihar Train: कटड़ा, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर व दरभंगा के लिए विशेष ट्रेनें। फाइल फोटो

HighLights

  1. त्योहारों की की भीड़ को संभालने के लिए रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें।
  2. दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार और जम्मू-कश्मीर तक जाएगी गाड़ी।

संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली।  Diwali-Chhath Special Trains : त्योहार की भीड़ संभालने के लिए रेलवे विशेष ट्रेनें घोषित कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटड़ा के साथ ही उत्तर प्रदेश बिहार व बंगाल के कई शहरों के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की गई है। इससे लोगों को त्योहार के दिनों में घर जाने में आसानी होगी।

नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष (04075/04076)

नई दिल्ली से यह विशेष ट्रेन छह अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार व रविवार को रात 11.45 बजे रवाना होगी। वापसी में सात अक्टूबर से 18 नवंबर तक श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से रात 9.20 चलेगी।

पुरानी दिल्ली-वाराणसी विशेष (04080/04079)

पुरानी दिल्ली से यह विशेष ट्रेन 24 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को शाम साढ़े सात बजे रवाना होगी। वापसी में वाराणसी से 25 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को वाराणसी से शाम 6.25 बजे चलेगी।

आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या छावनी विशेष (04096/04095)

आनंद विहार टर्मिनल से यह विशेष ट्रेन सात अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह नौ बजे चलेगी। वापसी में अयोध्या छावनी से आठ अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सुबह नौ बजे रवाना होगी।

आनंद विहार टर्मिनल- जयनगर विशेष (04060/04059)

25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक यह विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह साढ़े दस बजे रवाना होगी। वापसी में जयनगर से 26 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को शाम पांच बजे चलेगी।

पुरानी दिल्ली-दरभंगा विशेष (04068/04067)

पुरानी दिल्ली से यह विशेष ट्रेन 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को शाम साढ़े सात बजे चलेगी। वापसी में दरभंगा से 26 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को शाम छह बजे रवाना होगी।

आनंद विहार टर्मिनल- गोरखपुर विशेष (04044/04043)

यह विशेष ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 26 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रात 11.15 बजे चलेगी।

आनंद विहार टर्मिनल- जोगबनी विशेष (04010/040)

आनंद विहार टर्मिनल से यह विशेष ट्रेन 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को रात 11.45 बजे रवाना होगी। वापसी में जोगबनी से 31 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे चलेगी।

यह भी पढ़ें: Bulldozer Action: दिल्ली में गरजा बुलडोजर, भारी विरोध के बीच कबाड़ी और फर्नीचर बेचने वाले पर हुआ एक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।