Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi: यमुना नदी में ITO बैराज के बंद पांच गेटों में सिर्फ तीन खुले, बाढ़ का बना था यही कारण

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 01:55 AM (IST)

    यमुना नदी में आईटीओ बैराज के पांच बंद गेट में से अब तक सिर्फ तीन को खोलने में सफलता मिली है। इस बैराज के रखरखाव की जिम्मेदारी हरियाणा सरकार के पास है। ...और पढ़ें

    यमुना नदी में ITO बैराज के बंद पांच गेटों में सिर्फ तीन खुले, बाढ़ का बना था यही कारण।
    यमुना नदी में ITO बैराज के बंद पांच गेटों में सिर्फ तीन खुले, बाढ़ का बना था यही कारण।

    HighLights

    1. आईटीओ बैराज के दो गेट अब तक नहीं खुले।
    2. सौरभ भारद्वाज ने कहा हरियाणा सरकार की कार्रवाई से दिल्ली में बाढ़ आने का कारण स्पष्ट हो गया।

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। यमुना नदी में आईटीओ बैराज के पांच बंद गेट में से अब तक सिर्फ तीन को खोलने में सफलता मिली है। इस बैराज के रखरखाव की जिम्मेदारी हरियाणा सरकार के पास है। दिल्ली सरकार आरोप लगाती रही है कि बैराज के पांच गेट बंद रहने के कारण पिछले माह दिल्ली में बाढ़ आई थी।

    हरियाणा सरकार द्वारा इस मामले में चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर दिल्ली सरकार का कहना है कि बाढ़ के लिए कौन जिम्मेदारा था यह सच्चाई सामने आ गई है। जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आइटीओ बैराज के जाम हुए पांच गेट के लिए हरियाणा के मुख्य अभियंता को वहां की सरकार ने निलंबित कर दिया है।

    बैराज में हैं 32 गेट

    कई अभियंताओं के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। दिल्ली की बाढ़ की जिम्मेदारी तय हो गई है। आईटीओ बैराज में 32 गेट हैं, जिसमें से गेट नंबर 28 से 32 तक पांच गेट बंद थे। इसे खोलने के लिए 13 जुलाई को पहल की गई थी। तीन दिन में पहला गेट खुल गया था।

    नौसेना की टीम बुलानी पड़ी

    अन्य गेट नहीं खुल रहे थे, इस वजह से सेना के साथ-साथ नौसेना की टीम बुलानी पड़ी। दो दिनों बाद एक और गेट खुल गई थी। एक सप्ताह पहले तीसरा गेट खुल गया है। दो अन्य बंद गेट को खोलने की कोशिश अभी जारी है। पिछले कई वर्षों से गेट नहीं खोलने से इसके गाद जमा हो गया है।

    खबरें और भी

    इस कारण इन्हें खोलने में परेशानी हो रही है। दिल्ली सरकार का कहना था कि गेट बंद होने से ओखला बैराज के तरफ पानी का बहाव बाधित हुआ जिससे राजधानी में बाढ़ आई थी। कई बार बोलने के बाद भी हरियाणा सरकार बैराज दिल्ली सरकार को नहीं सौंप रही है।