Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Money Laundering Case: आर्थिक अपराध शाखा के ऑफिस पहुंची जैकलीन फर्नांडिज, सुकेश मामले में दिल्ली पुलिस कर रही है पूछताछ

    By GeetarjunEdited By:
    Updated: Mon, 19 Sep 2022 03:24 PM (IST)

    200 करोड़ से अधिक की ठगी करने के सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज सोमवार को पेश होने के लिए दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध श ...और पढ़ें

    आर्थिक अपराध शाखा के समक्ष पेश होने पहुंची अभिनेत्री जैकलीन।
    आर्थिक अपराध शाखा के समक्ष पेश होने पहुंची अभिनेत्री जैकलीन।

    नई दिल्ली [विनीत त्रिपाठी]। 200 करोड़ से अधिक की ठगी करने के सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज सोमवार को पेश होने के लिए दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के कार्यालय पहुंच गई हैं। जैकलीन से इस मामले में दूसरी बार पूछताछ हो रही है। दिल्ली पुलिस ने उन्हें शनिवार को पूछताछ के लिए समन भेजा था।

    सुकेश मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने इससे पहले जैकलीन से 14 सितंबर (बुधवार) को पूछताछ की थी। उस दिन साथ में सुकेश की एजेंट पिंकी ईरानी भी पूछताछ के लिए पेश हुई थी। उसके दूसरे दिन बृहस्पतिवार को नोरा फतेही, उनके जीजा बॉबी और पिंकी ईरानी से पूछताछ की गई थी।

    ये भी पढ़ें- Delhi: भाजपा का अमानतुल्लाह खान पर गंभीर आरोप, कहा- अंडर वर्ल्ड और ISIS से आप नेता का संबंध

    बुधवार की पूछताछ में खुद का किया था बचाव

    सूत्रों के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिज ने बुधवार को पूछताछ के दौरान खुद का बचाव करते हुए नोरा फतेही से जुड़ी कुछ बातें बताई थीं। जिन्हें स्पष्ट करने के लिए बृहस्पतिवार को नोरा फतेही और अन्य दोनों से भी पूछताछ की गई थी।

    परिवार को गिफ्ट कीं महंगी गाड़ियां

    दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि जैकलीन के बहरीन में रहने वाले पिता को सुकेश ने 2020 में 2013 मॉडल की पुरानी पोर्शे कार और मां को पुरानी बीएमडब्ल्यू कार, यूएस के नार्थ कैरोलीना में रहने वाली बहन को भी पुरानी बीएमडब्ल्यू कार और जैकलीन को नई मिनी कूपर कार दी थी। बता दें कि जैकलीन सुकेश से शादी करने वाली थीं, यह बात उन्होंने अक्षय कुमार और सलमान खान को भी बताई थी। लेकिन जब उन्हें सुकेश की आपराधिक छवि के बारे में पता चला तो उन्होंने उससे दूरी बना ली थी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Amanatullah Khan Case: डायरी मिलने के बाद ED की हो सकती है एंट्री, भ्रष्टाचार के आरोप में अमानतुल्लाह को ACB ने किया था गिरफ्तार

    सुकेश ने नोरा के जीजा के जरिए ही उन्हें बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी। जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपये थी। पूछताछ में नोरा ने बताया कि वह सुकेश से कभी नहीं मिलीं। उनकी केवल व्हाट्सएप पर ही बात होती थी।

    इन्हें पूछताछ के लिए जल्द बुलाया जा सकता है

    पुलिस सूत्रों की मानें तो सुकेश मामले में अभिनेत्री निकिता तंबोली, चाहत खन्ना, सोफिया सिंह और अरुषा पाटिल से भी जल्द पूछताछ की जा सकती है। इन्होंने सुकेश से मुलाकात की थी।