विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'AAP करती है खोखले वादे, BJP महिलाओं के लिए नहीं गंभीर', दीपिका पांडेय ने केजरीवाल को क्यों दिलाई पंजाब की याद?

Published: Tue, 07 Jan 2025 12:06 PM (IST)

दिल्ली की आप सरकार महिलाओं के हितों को लेकर गंभीर नहीं है। यह आरोप झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका ...और पढ़ें

झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। फाइल फोटो
झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। फाइल फोटो

HighLights

  1. झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय का आप पर हमला।
  2. दीपिका पांडेय ने बीजेपी की केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है।
  3. 'आम आदमी पार्टी (AAP) चुनाव में केवल खोखले वादे करती है।'

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार महिलाओं के हितों को लेकर गंभीर नहीं है। वह वादे तो बहुत करती है, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करती। पंजाब की महिलाओं को आज तक 1000 रुपये की सम्मान राशि नहीं दे पाई है।

2100 रुपये देने का खोखला वादा

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में जो 1000 रुपये देने का वादा किया था। वह भी पूरा नहीं किया। अब विधानसभा चुनाव में फिर से महिलाओं को 2100 रुपये देने का खोखला वादा कर दिया है।

भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं

उन्होंने कहा कि दिल्ली की आप और केंद्र की भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर नहीं है। इसका उदाहरण दिल्ली में महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ रहे अपराध हैं।

दीपिका पांडेय आज दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर रही थीं। इस दौरान उनके साथ दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अमृता धवन और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे भी मौजूद थे।

झारखंड में महिलाओं को दी जा रही 2500 रुपये की राशि

दीपिका ने कहा कि कांग्रेस सरकार जो वादा करती है, वह पूरा करती है। कर्नाटक की तरह झारखंड में भी महिलाओं को 2500 रुपये की राशि दी जा रही है। कल ही राज्य की 56 लाख महिलाओं के खाते में 1500 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई है। 

दिल्ली में आप ने 10 सालों में कुछ नहीं किया

उन्होंने कहा कि दिल्ली की आप सरकार ने 10 सालों में कुछ भी नहीं किया है। इसीलिए दिल्ली वासी अब कांग्रेस से उम्मीदें लगा रहे हैं। इस विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर कांग्रेस जीतेगी और सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें- Namo Bharat Train: बच्चों के डायपर बदलने से ट्रेन के रनिंग स्टेट्स तक, कमाल के हैं नमो भारत के ये फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।