विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanjhawala Death Case: कैमरे में पहली बार दिखे आरोपित, निधि के घर पर प्रदर्शन; पुलिसबल तैनात

By AgencyEdited By: Abhi Malviya
Updated: Thu, 05 Jan 2023 03:33 PM (IST)

Kanjhawala Death Case मामले को लेकर एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह वीडियो घटना के बाद का है। इस वीडियो में आरोपित कार से उतरते हुए नजर आ रहे है। मामले को लेकर अंजलि के परिजनों ने आरोपितों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

कंझावला हिट एंड रन मामले को लेकर एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
कंझावला हिट एंड रन मामले को लेकर एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

नई दिल्ली, एएनआई। कंझावला हिट एंड रन मामले को लेकर एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में आरोपित कैमरे में दिखाई दे रहे हैं। वारदात के दिन सुबह 4 बजकर 33 मिनट पर आरोपित सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। 

इस वीडियो में आरोपितों को बलेनो गाड़ी से उतरते हुए देखा जा सकता है। कंझावला में मृतका को कार के नीचे से हटाने के बाद सभी आरोपित रोहिणी सेक्टर-1 पहुंचे जहां उन्होंने कार के मालिक आशुतोष को कार सौंपी।

बता दें कि नए साल के जश्न के बाद दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में 20 वर्षीय अंजलि को बलेनो कार से आरोपितों ने टक्कर मारी, इसके बाद आरोपित अंजलि को करीब 12 किलोमीटर तक घसीटते रहे। इसी केस को लेकर अब आरोपितों का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 

अंजलि के परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन

गुरुवार को सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन और निधि के घर के बाहर अंजलि के परिजनों और पड़ोसियों ने विरोध प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन में आरोपितों को फांसी देने की मांग उठाई जा रही है। इस विरोध प्रदर्शन से इलाके में ट्रैफिक जाम भी हो गया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोपितों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पांचों को फांसी पर लटकाने की मांग की है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह कोई दुर्घटना नहीं है। यह जानबूझकर किया गया है और घटना को हत्या की तरह ही माना जाना चाहिए।

भारी पुलिसबल तैनात

प्रदर्शन को देखते हुए निधि के घर पर पुलिसबल तैनात हो गया है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- Kanjhawala Case: कंझावला केस पर निधि की मां का बयान- बहुत घबराई हुई थी मेरी बेटी, गलत बोल रही मृतका की मां