Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karwa Chauth 2024: करवाचौथ पर दिल्ली-NCR में किस समय दिखेगा चांद? पूजा का शुभ मुहूर्त भी जानें

    Updated: Fri, 18 Oct 2024 04:32 PM (IST)

    Karwa Chauth 2024 साल में एक बार आने वाला करवाचौथ का त्योहार इस बार 20 अक्टूबर को है। करवाचौथ के दिन महिलाएं अपने सुहाग की दीर्घायु के लिए व्रत रखती ह ...और पढ़ें

    दिल्ली में करवाचौथ पर कब दिखेगा चांद। फाइल फोटो
    दिल्ली में करवाचौथ पर कब दिखेगा चांद। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Karwa Chauth 2024 करवाचौथ का पर्व हमारे देश में हर साल बेहद खुशी के साथ मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पतियों की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद महिला रात को चांद दिखने पर चंद्रमा को अर्ध्य देकर उपवास का समापन करती हैं।

    उपवास कैसे खोलती हैं महिलाएं

    करवाचौथ का उपवास महिलाएं रात में चांद दिखने पर खोलती हैं। जब चांद दिख जाता है कि तो महिलाएं चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद व्रत को खोलती हैं। इस दौरान महिलाएं पहले छलनी में चांद को देखती हैं। इसके बाद छलनी से अपने सुहाग का दीदार करती हैं। फिर दोनों एक दूसरे को कुछ मीठा खिलाते हैं और पानी भी पिलाते हैं।

    हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर साल यह व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन (Karwa Chauth 2024) पर शिव परिवार की पूजा होती है।

    करवाचौथ पर पूजा का मुहूर्त क्या है 

    विशेषज्ञों के अनुसार, (Moon Rise Time Or Puja Muhurat) करवाचौथ की पूजा शाम को 05 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 02 मिनट तक के बीच होगी। वहीं, दिल्ली में इस दिन चांद निकलने (Chand Nikalne Ka Time) का समय शाम 07 बजकर 53 मिनट का है, जबकि नोएडा में रात में 07.52 मिनट पर चांद दिखेगा। इस दौरान आप चंद्रमा को अर्घ्य दे सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- गैस चैंबर बन रही दिल्ली, आनंद विहार में 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा AQI; अगले तीन दिनों तक हालात नाजुक

    चंद्रमा की पूजा करने के बाद खोल सकते हैं व्रत

    बता दें कि करवाचौथ पर रात में चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद महिलाएं अपना व्रत समापन कर सकती हैं। इसके बाद महिलाएं खाना सकती हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस दिन चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में होगा, जिसके चलते यह दिन बेहद शुभ माना जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Karva Chauth 2024 पर सरगी की थाली में शामिल करें मिनटों में बनकर तैयार होने वाली ये डिशेज

    दिल्ली और नोएडा में कब दिखेगा चांद

    दिल्ली - रात में 07.53

    नोएडा - रात में 07-52

    दिल्ली 07.53 बजे
    नोएडा 07.52 बजे

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।