Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Grahan 2022 : कब लगेगा वर्ष 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण? जानिये- सूतक काल समेत अन्य डिटेल

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Mon, 16 May 2022 02:51 PM (IST)

    Chandra Grahan 2022 वर्ष 2022 में कुल 4 ग्रहण लगने हैं। एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण अब तक लग चुका है। इस कड़ी में अब एक चंद्र ग्रहण और दूसरा सूर ...और पढ़ें

    Chandra Grahan 2022 : कब लगेगा वर्ष 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण? जानिये- सूतक काल समेत अन्य डिटेल
    Chandra Grahan 2022 : कब लगेगा वर्ष 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण? जानिये- सूतक काल समेत अन्य डिटेल

    नई दिल्ली / नोएडा / गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा के दिन यानी सोमवार को लगा वर्ष 2022 का पहला चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुका है।  हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार 16 मई 2022 को साल का पहला चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 59 मिनट से शुरू हुआ और 10 बजकर 23 मिनट तक रहा। दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में सोमवार को लगा चंद्र ग्रहण नहीं देखा गया, जिसके इसका सूतक काल मान्य नहीं था।

    चंद्र ग्रहण वह खगोलनीय घटना अथवा स्थिति है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच धरती आ जाती है। इस स्थिति में धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती तो इसे ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

    हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान अगर सूतक काल हो तो बहुत सी सावधानी बरती जाती है। खासकर  शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं और खासकर गर्भवती महिलाओं चंद्र ग्रहण देखना बिल्कुल वर्जित है।

    कब लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण?

    खगोल शास्त्रियों के मुताबिक, साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगा, जबकि दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण अब 8 नवंबर को होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर लगा और अगले 2 घंटे के दौरान 7 बजकर 26 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही यह ग्रहण भारत के कुछ हिस्‍सों में दिखाई देगा, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में नहीं दिखाई देगा। वहीं, मान्यता है कि  सूतक काल चंद्र ग्रहण अथवा सूर्य ग्रहण से तकरीबन 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है।

    हिंदू आस्था और धर्मिक मान्यताओं के मुताबिक सूतक के नियम होते हैं, जिनका पालन करना चाहिए।  यहां पर बता दें कि साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को लगा था, जबकि दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा और इसके अगले महीने 8 नवंबर को दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा।

    खबरें और भी

    कहां पर देखा गया 16 मई को लगा चंद्र ग्रहण

    16 मई (सोमवार) को लगा चंद्र ग्रहण अर्जेंटीना, सैंटियागो और चिली के साथ दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखा गया। वहीं, दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में नहीं देखा गया।