Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lalu Yadav Health Update : RJD सुप्रीमो की तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स में भर्ती, तेजस्वी ने बताया लालू यादव का हाल

    By Jagran News Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Wed, 02 Apr 2025 11:50 PM (IST)

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। पटना में इलाज के दौरान आरा ...और पढ़ें

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एम्स में भर्ती कराया गया है। फाइल फोटो
    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एम्स में भर्ती कराया गया है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को एम्स में भर्ती कराया गया है।
    2. पटना में इलाज के दौरान आराम नहीं मिलने पर उन्हें एम्स रेफर किया गया।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Lalu Yadav Health Update: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एम्स में भर्ती कराया गया है। पटना में इलाज के दौरान आराम नहीं मिलने पर उन्हें एम्स रेफर किया गया। देर शाम उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

    पैरों में मवाद पड़ गया था

    लालू को डायबिटीज है। डायबिटीज बढ़ने पर उनके पैरों में मवाद पड़ गया था। उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। सोमवार से ही वे पटना में थोड़ी असहज महसूस कर रहे थे। बुधवार की सुबह वे चेकअप के लिए दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन इसी बीच उनकी बेचैनी बढ़ गई। उन्हें तुरंत पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    दिल्ली में यहां रहेंगे लालू यादव

    पूरे दिन डॉक्टरों की गहन निगरानी में रहने के बाद देर शाम वे दिल्ली एम्स के लिए रवाना हो गए। दिल्ली में वे अपनी सांसद बेटी मीसा भारती के सरकारी आवास पर रहेंगे। राबड़ी देवी और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी उनके साथ हैं।

    तेजस्वी ने कहा कि राबड़ी आवास पर भी डॉक्टरों ने लालू की जांच की थी। उन्हें परेशानी हो रही थी, इसलिए उन्हें अस्पताल लाया गया। सबको पता है कि उनका किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट का ऑपरेशन हुआ है। उनकी कलाई पर जख्म है।

    खबरें और भी

    दिल्ली एम्स के डॉक्टर करेंगे इलाज

    दिल्ली एम्स के डॉक्टर उनका इलाज करेंगे। 76 वर्षीय लालू लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। 2024 में मुंबई में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। 2022 में सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उसके बाद लालू की सक्रियता थोड़ी बढ़ गई थी, लेकिन बढ़ती उम्र उन्हें बीमारियों से उबरने नहीं दे रही है। 2014 में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी भी हुई थी।

    पारस अस्पताल में भर्ती लालू की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वे ऑक्सीजन मास्क पहने हुए बिस्तर पर लेटे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी उनकी देखभाल के लिए अस्पताल में थीं। बीमारी के बावजूद लालू खुद को राजनीतिक रूप से सक्रिय बनाए हुए हैं।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में किसका पानी का कनेक्शन कटेगा और किसका नहीं? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया सबकुछ