यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Make In India का कमाल! देर रात मॉल के बाहर लंबी लाइन और मचा हल्ला, पूछने पर पता चला ये हैं iPhone 16 के दीवाने
Apple ने 9 सितंबर को iPhone 16 सीरीज का अनावरण किया। अब टेक दिग्गज ने भारत में नई पीढ़ी के ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारत में Iphone प्रेमियों के लिए आज का दिन किसी 'wow moment' से कम नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि आईफोन का नया वर्जन आईफोन 16 आज मार्केट में आ गया है और सबसे बड़ी बात ये है कि यह फोन Make In India है।
देश में सिर्फ दो जगह दिल्ली और मुंबई के रिटेल स्टोर पर phone 16 मिल रहे हैं। यही वजह है कि जिन लोगों ने फोन बुक कराया है उनकी लंबी लाइन रात से ही दिल्ली दिल्ली के साकेत मॉल और मुंबई के एप्पल बीकेसी के बाहर लगी है।


लॉन्च के पहले दिन आइफोन-16 खरीदने साकेत मॉल में लगी कतार

साकेत मॉल की तस्वीर।
एप्पल का आईफोन-16 लॉन्चिंग के पहले ही दिन दुनियाभर में धमाल मचा रहा है। एप्पल स्टोर पर प्री बुकिंग वालों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं।
दक्षिणी दिल्ली के साकेत मॉल में भी कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार को देखने को मिल रहा है। एप्पल के स्टोर पर सुबह से ही प्री बुकिंग वालों की लंबी लाइन लगी है।

वहीं दूसरी ओर बुकिंग कराने वाले भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। लोगों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मी भी लगाए गए हैं।

चीन में iPhone 16 का क्रेज। रॉयटर्स
रात से ही दिल्ली के साकेत मॉल और मुंबई के बीकेसी के बाहर बाहर 300-400 लोग इंतजार करते रहे। सुबह 7:30 बजे मॉल खुलते ही अंदर स्टोर के पास लाइन लग गई।

मुंबई में एप्पल स्टोर के बाहर लगी लोगों की लाइन। पीटीआई

चीन के एक एप्पल स्टोर का नजारा। रॉयटर्स
