Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Late Trains: केरल एक्सप्रेस, पटना सुपरफास्ट, दुर्ग हमसफर देरी से होगी रवाना, देखें विलंब से चलनेवाली ट्रेनों की लिस्ट

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 09:24 AM (GMT+05:30)

    देरी से दिल्ली पहुंचने के कारण कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। तिरुवनंतपुरम से नई दिल्ली आने वाली केरल एक्सप्रेस लगभग 12 घंटे की देर ...और पढ़ें

    दिल्ली से चलनेवाली ये ट्रेनें विलंब से होगी रवाना। (फाइल फोटो)
    दिल्ली से चलनेवाली ये ट्रेनें विलंब से होगी रवाना। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों की परेशानी बनी हुई है। देरी से दिल्ली पहुंचने के कारण कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। तिरुवनंतपुरम से नई दिल्ली आने वाली केरल एक्सप्रेस लगभग 12 घंटे की देरी से पहुंची। इस कारण यह 13.20  घंटे की देरी से तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना होगी। पहले इसे नई दिल्ली से सुबह 8.10 बजे चलाने का निर्णय किया गया था। अब यह और देरी से चलेगी।

    पटना से आनंद विहार के बीच चलने वाली सुपरफास्ट विशेष ट्रेन लगभग पांच घंटे की देरी से पहुंची। इस कारण आनंद विहार टर्मिनल से दो घंटे की देरी से रवाना होगी। हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से दोपहर 12.25  बजे की देरी से चलेगी। आनंद विहार टर्मिनल-कामख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से रवाना हुई।

    देरी से दिल्ली पहुंचने वाली मुख्य ट्रेनें

    • दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस- साढ़े सात घंटे
    • बरौनी-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस- साढ़े छह घंटे
    • अयोध्या-पुरानी दिल्ली अय़ोध्या एक्सप्रेस- पांच घंटे
    • चेन्नई-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस- पौने पांच घंटे
    • डा. आंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा मालव एक्सप्रेस- पौने चार घंटे
    • हापा- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा मालव एक्सप्रेस- साढ़े तीन घंटे
    • इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस- सवा दो घंटे
    • बेंगलुरु सिटी-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस- दो घंटे
    • भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस- दो घंटे
    • दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस- दो घंटे
    • यशवंतपुर-हजरत निजाामुद्दीन संपर्क क्रांति- दो घंटे
    • पुरी-योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस- साढ़े तीन घंटे
    • योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस- डेढ़ घंटे
    • रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन भोपाल एक्सप्रेस- सवा घंटे
    • मथुरा-गाजियाबाद मेमू- डेढ़ घंटे
    • कुरुक्षेत्र-पुरानी दिल्ली विशेष- एक घंटा

    ये भी पढ़ें- Delhi: झूठी शान के लिए बहन समेत तीन की हत्या, 13 साल बाद दोषियों को मिली उम्रकैद