यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Late Trains: शनिवार को अधिक देरी से चल रहीं दिल्ली आने वाली रेलगाड़ियां, सूची में दुर्ग हमसफर समेत 15 ट्रेनें शामिल
दिल्ली आने वाली ट्रेनें शुक्रवार की तुलना में शनिवार को ज्यादा विलंब से चल रही हैं। दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस सवा तीन ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली आने वाली ट्रेनें शुक्रवार की तुलना में शनिवार को ज्यादा विलंब से चल रही हैं। दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस सवा तीन घंटे की देरी से पहुंचेगी। इस कारण इसके प्रस्थान समय में बदलाव किया करना पड़ा है।
हजरत निजामुद्दीन से इसका प्रस्थान समय पूर्वाह्न11.25 बजे है, लेकिन शनिवार को यह सवा दो घंटे की देरी से दोपहर 1.40 बजे रवाना होगी।
दक्षिण दिशा से आने वाली अन्य ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। मथुरा से दिल्ली व गाजियाबाद के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन भी लगभग एक घंटे लेट है।
देरी से चल रहीं ये ट्रेनें
- विशाखापट्टनम-नई दिल्ली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस-सवा चार घंटे
- जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस-सवा चार घंटे
- बरौनी-नई दिल्ली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस-चार घंटे
- मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस-चार घंटे
- हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस-तीन घंटे
- चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस-तीन घंटे
- आजमगढ़-पुरानी दिल्ली कैफियत एकसप्रेस-सवा दो घंटे
- हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस-सवा दो घंटे
- बेंगलुरु सिटी-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस- दो घंटे
- मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़-पुरानी दिल्ली पदामवत एक्सप्रेस-दो घंटे
- रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन भोपाल एक्सप्रेस-पौने दो घंटे
- जय नगर-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस-सवा घंटे
- जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-सवा घंटे
- मथुरा-हजरत निजामुद्दीन मेमू विशेष- डेढ घंटे
- मथुरा-नई दिल्ली मेमू विशेष-सवा घंटे