विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi News: दिल्ली लोकायुक्त में जांच निदेशक का पद सृजित करने के प्रस्ताव को LG ने दी मंजूरी

By Jagran NewsEdited By: Pradeep Kumar Chauhan
Updated: Wed, 16 Nov 2022 05:16 PM (IST)

Delhi News एलजी वीके सक्सेना ने निदेशक (जांच) के पद के निर्माण के लिए लोकायुक्त प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसमें लोकपाल की जांच शाखा का नेतृत्व करने के लिए पर्याप्त वरिष्ठता होगी इसके अलावा सहायकों और चपरासी के दैनिक कामकाज के लिए आवश्यक पद सृजित होंगे।

Delhi News: निदेशक (जांच) के रूप खाली पद को जल्द ही भरा जाएगा।
Delhi News: निदेशक (जांच) के रूप खाली पद को जल्द ही भरा जाएगा।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। राजधानी दिल्ली लोकायुक्त को एक बार फिर से मजबूत करने की तैयारी तेज हैं। कुछ महत्वपूर्ण पद सृजित कर जल्द ही भरने का काम किया जाएगा। इनमें निदेशक (जांच) के रूप सृजित खाली पद को जल्द ही भरा जाएगा। इसके लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अपनी मंजूरी दे दी है। दरअसल, एलजी, वीके सक्सेना ने निदेशक (जांच) के पद के निर्माण के लिए लोकायुक्त प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें लोकपाल की जांच शाखा का नेतृत्व करने के लिए पर्याप्त वरिष्ठता होगी, इसके अलावा सहायकों और चपरासी के दैनिक कामकाज के लिए आवश्यक पद सृजित होंगे। 

लोकायुक्त को कोई जांच एजेंसी उपलब्ध नहीं कराई

उपराज्यपाल सक्सेना ने हाल ही में लोकायुक्त की वार्षिक रिपोर्ट विधानसभा में पेश करने को मंजूरी देते हुए लोकायुक्त की खामियों पर प्रकाश डाला था और मुख्यमंत्री को उन्हें दूर करने की सलाह दी थी। लोकायुक्त ने अपनी लगातार रिपोर्टों में यह दर्शाया कि लोकायुक्त के सुचारू और कुशल कामकाज में कई बाधाएं सामने आ रही हैं। 'इनमें से कुछ वित्तीय स्वायत्तता और पर्याप्त कर्मचारियों की कमी के कारण लोकायुक्त की स्वतंत्रता से संबंधित हैं, जो लोकायुक्त के कार्यालय के समुचित कार्य के लिए अनिवार्य हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दिल्ली में लोकायुक्त को कोई जांच एजेंसी उपलब्ध नहीं कराई गई है और सहायक निदेशक (जांच) के रूप में तैनात एक व्यक्ति ही दिल्ली लोकायुक्त के पास जांच का एकमात्र साधन है।"

ये भी पढ़ें-

Delhi News: दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया नोटिस, चौकियों में CCTV लगाने की मांगी जानकारी

Faridabad News: पति काे जेल से छुड़ाने का झांसा देकर इंस्पेक्टर ने किया महिला से दुष्कर्म