यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi CM Oath: आतिशी कल शाम संभालेंगी दिल्ली की गद्दी, उपराज्यपाल वीके सक्सेना दिलाएंगे शपथ
Delhi News Cabinet दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी 21 सितंबर को शाम 430 बजे सीएम पद की शपथ लेंगी। उनके साथ कैलाश गहलोत सौरभ भारद्वाज इमरान हुसैन और म ...और पढ़ें

HighLights
- कल शाम 4.30 बजे नामित सीएम आतिशी लेंगी शपथ।
- राजनिवास में एलजी वीके सक्सेना दिलवाएंगे शपथ।
- आतिशी के साथ पांच मंत्री भी लेंगे शपथ।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi News Cabinet: दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी 21 सितंबर को शाम 4:30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगी। आतिशी के साथ कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत सहित पांच मंत्री भी शपथ लेंगे। राजनिवास में उपराज्यपाल वीके सक्सेना पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
कैबिनेट में शामिल होने वाले पांचों मंत्री भी शपथ लेंगे। जिनमें गोपाल राय (Gopal Rai), कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot), सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj), इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत (Mukesh Ahlawat) शपथ का नाम शामिल है।
दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी आतिशी
43 साल की आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं। आतिशी, मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के शिक्षा मंत्री रहते हुए उनकी सलाहकार के रूप में काम कर चुकी हैं।

