Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस-AAP गठबंधन में आया एक और रोड़ा! अब इस दिग्गज नेता की सीट पर फंसा पेंच

    Updated: Thu, 01 Feb 2024 03:22 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 कांग्रेसी सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में चार एवं तीन के फार्मूले पर दोनों पार्टियों का चुनाव लड़ना तय है। आप को चार और कांग्रेस ...और पढ़ें

    कांग्रेस-AAP गठबंधन में एक आया और रोड़ा
    कांग्रेस-AAP गठबंधन में एक आया और रोड़ा

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन का प्रारूप लगभग तैयार है, लेकिन फिर भी फाइनल नहीं हो पा रहा और इंतजार लंबा हो रहा है तो इसके पीछे अन्य राज्य हैं। इनमें गुजरात की भरूच और चंडीगढ़ सीट भी बड़ा मुददा है, जिस पर दोनों पार्टियों में सहमति नहीं बन पाई है।

    सीट शेयरिंग का यह फार्मूला

    कांग्रेसी सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में चार एवं तीन के फार्मूले पर दोनों पार्टियों का चुनाव लड़ना तय है। आप को चार और कांग्रेस को तीन सीट मिलेंगी, लेकिन सीटों का बंटवारा और गठबंधन की औपचारिक घोषणा से पहले अन्य राज्यों का विवाद सुलझाने का प्रयास चल रहा है।

    इन सीटों पर फंसा पेंच

    सूत्रों के मुताबिक आप चाहती है कि गुजरात की भरूच सीट पर वह अपना उम्मीदवार उतारे, लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं है। कारण- इस सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता दिवगंत अहमद पटेल लड़ते रहे हैं। अब इस सीट पर उनके परिजन दावा ठोक रहे है। ऐसे में पार्टी के लिए पटेल के परिवार की अनदेखी आसान नहीं है।

    दूसरी तरफ चंडीगढ़ लोकसभा सीट भी आप अपने खाते में रखना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इसके लिए भी तैयार नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि आप इस सीट पर चुनाव चिन्ह अपना रखना चाहती है, भले ही उम्मीदवार कांग्रेस की पसंद का क्यों न हो। अब यह तो समय ही बताएगा कि इस संदर्भ में दोनों दलों के बीच क्या सहमति बनती है।

    खबरें और भी

    दिल्ली में गठबंधन पर असमंजस

    सूत्र बताते हैं कि उक्त दोनों विवाद सुलझने के बाद दिल्ली की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। अलबत्ता, इसमें और कितना समय लगेगा, यह कह पाना मुश्किल है। उच्च स्तर पर दोनों ही पार्टियों में विचार विमर्श और बैठकों का दौर जारी है।

    क्या कहते हैं कांग्रेसी

    कांग्रेस भी आईएनडीआईए का एक घटक है और आप सहित अन्य पार्टियां भी। इसलिए लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन का फैसला शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर ही लिया जा रहा है। कहीं बात बन रही है तो कहीं नहीं। इस बीच हमने दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। यह तैयारी दोनों ही सूरतों में अहम है। गठबंधन हो, तब भी और न हो, तब भी। तीन फरवरी का कार्यकर्ता सम्मेलन भी कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव का शंखनाद ही है। -अरविंदर सिंह लवली, अध्यक्ष, दिल्ली कांग्रेस

    यह भी पढ़ें- 

    अगर विपक्षी सांसदों को ऐसे निलंबित किया जाएगा तो सरकार की जवाबदेही कौन तय करेगा? : स्वाति मालीवाल

    Sanjay Singh: जनसभा में भावुक हुए लोग, जेल में बंद AAP सांसद संजय सिंह की तेज-तर्रार बेटी का VIDEO हो रहा वायरल