यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
AAP ने I.N.D.I.A के सामने रखी बड़ी शर्त! कांग्रेस के साथ 58 सीटों पर होगी फाइनल बात, बस कुछ घंटों का इंतजार...
Lok Sabha Elections 2024 गोपाल राय ने आप और कांग्रेस आईएनडीआईए ब्लॉक का हिस्सा हैं। हमने दिल्ली पंजाब हरियाणा गोवा और गुजरात में गठबंधन में चुनाव लड़न ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच शुक्रवार को दूसरे दौर की बातचीत होगी। आप और कांग्रेस के नेता शुक्रवार को सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बातचीत करेंगे। इससे पहले सोमवार को दोनों पार्टी के नेताओं के बीच पहली बैठक हुई।
पांच राज्यों में साथ चुनाव लड़ेगी AAP
हालांकि, सोमवार को हुई बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर पूरी तरह से सहमति नहीं बन पाई है। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने पंजाब समेत पांच राज्यों में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने को कहा था। उन्होंने कहा कि आप और कांग्रेस आईएनडीआईए ब्लॉक का हिस्सा हैं। हमने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोवा और गुजरात में गठबंधन में चुनाव लड़ने पर अपना रुख बरकरार रखा है। इन पांच राज्यों में कुल 58 लोकसभा सीटें हैं।
2019 के फार्मूले की चर्चा
जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में आप के साथ संभावित गठबंधन में कांग्रेस अपने अपना हाथ ऊपर रखना चाहती है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, आईएनडीआईए के सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे का जो फार्मूला तय हुआ है, उसके अनुसार, 2019 में जहां जिस सीट पर जो दल पहले या दूसरे नंबर पर रहा था, वह सीट उसी को दी जााएगी।
इस हिसाब में दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच पांच और दो सीट का फार्मूला बैठता है। ध्यान देने वाली बात है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात में से पांच सीटों पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी, जबकि दो सीटों पर आम आदमी पार्टी ने दूसरा स्थान पाया था। वहीं भाजपा ने दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर दर्ज की थी।
खबरें और भी
कांग्रेस नेता ने खारिज की ये बात
खास बात है कि दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने बुधवार को बताया था कि दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर दूसरी मीटिंग होने वाली है। दोनों पार्टियां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लोकसभा चुनाव में एक साथ लड़ेंगी। साथ उस मीडिया रिपोर्ट को भी गलत बताया, जिसमें से दिल्ली की सात लोकसभा सीटों से आप ने कांग्रेस को तीन सीटें देने की पेशकश की है।