यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Elections 2024: उम्मीदवारों की चर्चा के लिए आम आदमी पार्टी ने कल बुलाई बैठक, इन राज्यों में चुनाव लड़ रही AAP
आम आदमी पार्टी (AAP) लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयारी में जुटी हुई है। अब पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए मंगलवार को अपनी राजनीतिक मामलो ...और पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयारी में जुटी हुई है। अब पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए मंगलवार को अपनी राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक बुलाई है। आप दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों में उम्मीदवारों को लेकर चर्चा करेगी।
लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) ने दिल्ली में गठबंधन किया है। दोनों पार्टियों में सीट बंटवारे को लेकर भी बात बन गई है। अब दोनों पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की चर्चा करेंगी।
दिल्ली में आप चार और कांग्रेस तीन लोकसभा सीटों (Delhi Lok Sabha Seats) पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने दिल्ली, गुजरात, गोवा और हरियाणा के लिए अपने सहयोगी दल कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। कांग्रेस और आप ने पंजाब में कोई गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है।
पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को बैठक करेगी। AAP ने पहले ही असम के लिए तीन और गुजरात के भरूच और भावनगर निर्वाचन क्षेत्रों के लिए दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
पंजाब में 12 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी लोकसभा सीटों यानी 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यहां उसका कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं है। वहीं, चंडीगढ़ में पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी।
दिल्ली में आप लड़ेगी इन सीटों पर चुनाव
24 फरवरी को सीटों को लेकर आप और कांग्रेस के साथ लंबी चर्चा हुई। दोनों प्रमुख दल मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, कांग्रेस को चांदनी चौक, उत्तर पश्चिमी और उत्तर पूर्वी सीट दी है।
खबरें और भी
आप को हरियाणा में एक और गुजरात में दो सीट
दिल्ली में आप चार और कांग्रेस तीन सीटों पर लड़ेगी। हरियाणा, गुजरात और गोवा में भी दोनों दल मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। आप को हरियाणा में एक और गुजरात में दो सीट दी गई है।
यूपी-एमपी में सपा के बाद अब आप के साथ भी हुआ समझौता
कांग्रेस द्वारा सीट शेयरिंग के लिए गठित समिति के सदस्य मुकुल वासनिक ने प्रेसवार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ समझौता के बाद अब आप के साथ भी समझौता हो गया है।