विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुटियंस जोन में चोरों का आतंक, घरों के बाहर से गायब हो रही नेम प्लेट

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 21 Jan 2017 01:23 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 07:22 PM (IST)

लुटियंस जोन से चोर अब नेताओं की घरों पर लगी पीतल की नेम प्लेट चुरा रहे हैं।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लुटियंस जोन में चोरों का आतंक, घरों के बाहर से गायब हो रही नेम प्लेट
लुटियंस जोन में चोरों का आतंक, घरों के बाहर से गायब हो रही नेम प्लेट

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली के लुटियंस जोन में एक बार फिर से चोरों ने प्रशासन की नाक में दम कर दिया है। पहले चोरों ने बल्ब और गाड़ियों के टायर पर हाथ साफ किया वहीं, अब चोरों के निशाने पर घर के बाहर लगी नेम प्लेट आ गई है।

लुटियंस जोन से चोर अब नेताओं की घरों पर लगी पीतल की नेम प्लेट चुरा रहे हैं। बीते 1 जनवरी से दो वरिष्ठ सेना अधिकारियों और एक सॉलिसिटर जनरल ने लोधी एस्टेट स्थित अपने घरों से नेम प्लेट चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई हैं।

वहीं, 19 जनवरी को एएसजी पिंकी आनंद का घर चोरों के निशाने पर दूसरी बार आया जिसमें चोरों ने 2 एलईडी टीवी सेट्स, कुछ पानी की टोटियां और 3 सूट चुरा लिए। चोरी की पुष्टि करते हुए नई दिल्ली डीसीपी बी.के. सिंह ने बताया कि तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में पिंकी आनंद के घर चोरी हुई है।

युवतियों ने कहा, वीडियो YouTube पर डाले जाने की नहीं थी जानकारी

बीते हफ्ते भी आनंद के घर से तीसरी नेम प्लेट चोरी हुई थी जिसकी रिपोर्ट उनके पति देवेंद्र नाथ ने दर्ज कराई थी। नाथ ने बताया कि उनके घर के तीन कमरों से चोरी हुई है और चोर 2 टीवी, बाथरूम की पानी टोटियां और शॉवर हेड्स लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं लुटियंस इलाके में चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले जून 2014 में जदयू सांसद महेंद्र प्रसाद के घर में भी चोरी हुई थी।

जब छात्र ने शिक्षिका से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की जिद की...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।