Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पहले पत्नी ने की आत्महत्या, फिर न्याय न मिलने पर पति ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में खाया जहर; दंपती की दर्दनाक कहानी

    By mohammed saqib Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sat, 22 Mar 2025 08:09 AM (IST)

    एक व्यक्ति ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़ित की पत्नी के साथ दुष्कर्म हुआ था और वह आरोपी की गिरफ्तारी न होने स ...और पढ़ें

    सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सांकेतिक तस्वीर
    सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. दुष्कर्म के बाद पत्नी ने कर ली आत्महत्या
    2. आरोपित की गिरफ्तारी न होने से था नाराज

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि पीड़ित की पत्नी के साथ दुष्कर्म हुआ था, जिससे आहत महिला ने आत्महत्या कर ली।

    आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज

    वह घटना के बाद से आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज था। इसी बात से नाराज होकर उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे तुरंत इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित हरियाणा के पलवल के मितरोल गांव का रहने वाला है। गुरुवार को उसने सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट दिल्ली परिसर में जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। वह राम मनोहर लोहिया दिल्ली अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

    पीड़ित के पास एक सुसाइड नोट भी मिला

    बताया जा रहा है कि पीड़ित के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि उसकी पत्नी के साथ औरंगाबाद निवासी एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया, जिससे तंग आकर उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। यह मामला पिछले साल 27 अप्रैल को कैंप थाना पलवल में दर्ज हुआ था।

    वह इस मामले में गिरफ्तारी को लेकर लगातार पुलिस अधिकारियों के समक्ष चक्कर लगा रहा था। लेकिन इस मामले में किसी भी अधिकारी द्वारा आरोपी को गिरफ्तार तक नहीं किया गया।

    यह भी पढ़ें: Delhi News: अवैध लिंग परीक्षण पर लगेगी रोक, इसके जरिए डायग्नोस्टिक सेंटरों पर रखी जाएगी नजर

    खबरें और भी