विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनीष सिसोदिया का भाजपा पर फिर हमला, CBI को बता दिया 'तोता मैना'

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 20 Jan 2017 08:07 AM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2017 12:47 PM (IST)

'टॉक टू एके' कार्यक्रम में धांधली के आरोप के चलते अपने खिलाफ हो रही सीबीआइ जांच से नाराज दिल्ली के ...और पढ़ें

मनीष सिसोदिया का भाजपा पर फिर हमला, CBI को बता दिया 'तोता मैना'
मनीष सिसोदिया का भाजपा पर फिर हमला, CBI को बता दिया 'तोता मैना'

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली सरकार के सूचना एवं प्रचार निदेशालय में बृहस्पतिवार को सीबीआइ टीम के पहुंचने की सूचना मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर ट्विटर के जरिये पीएम पर हमला बोला। मनीष सिसोदिया ने लिखा, ‘मोदी जी! मैं तो सुबह से अपने घर और दफ्तर में इंतजार कर रहा था’। उन्होंने आगे लिखा कि आपकी सीबीआइ की कार्रवाई से आपके चहेते पंजाब में ड्रग माफिया मजीठिया को नहीं बचा पाएगी।

पंजाब और गोवा में संभावित जीत से घबराई भाजपा

मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब और गोवा में होने वाले चुनाव में आप की संभावित जीत से केंद्र सरकार घबरा गई है, इस वजह से मेरे खिलाफ सीबीआइ जांच हो रही है लेकिन मैं डरने वालों में से नहीं हूं।

केंद्र सरकार की जांच से मुझे डर नहीं

केंद्र सरकार कितने भी तोता-मैना भेज दे, मुझे कोई परवाह नहीं। मैं 26 लाख बच्चों के लिए कार्य कर रहा हूं। अगर मुझे हजार बार भी जेल जाना पड़े तो गम नहीं है। मेरी लड़ाई ड्रग माफिया के खिलाफ है। मैंने पंजाब में ड्रग का कारोबार करने वाले मजीठिया को गिरफ्तार करने की बात कही है। सिसोदिया वेस्ट विनोद नगर स्थित सवरेदय विद्यालय के स्वीमिंग पूल के शिलान्यास के मौके पर बोल रहे थे।

जारी रहेगी ड्रग माफियाओं के खिलाफ लड़ाई

मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार कितनी भी पाबंदी लगा ले, लेकिन हम बच्चों के लिए हमेशा बेहतर करते रहेंगे। ड्रग माफियाओं के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। दिल्ली देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है। पंजाब में जहां जाता हूं लोग दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था की चर्चा करते हैं।

धर्म-जाति नहीं, शिक्षा के नाम पर चुनाव लड़ें पार्टियां

अभी तक सभी पार्टियां जातिवाद, क्षेत्रवाद, धर्म, रोजगार और विकास के नाम पर चुनाव लड़ती आई हैं। शिक्षा के नाम पर चुनाव लड़ कर देखें। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में स्पोट्र्स की बेहतर सुविधा दी जा रही है। किसी सरकारी स्कूल में इतना अच्छा स्वीमिंग पूल नहीं बना होगा, जितना अच्छा वेस्ट विनोद नगर में बनेगा। मयूर विहार फेज एक और दो के स्कूल में भी स्वीमिंग पूल बनेगा।

उन्होंने मयूर विहार विहार फेज दो स्थित सवरेदय विद्यालय में भी स्वीमिंग पूल का शिलान्यास किया। इस साल जून में दोनों स्वीमिंग पूल बच्चों के लिए उपलब्ध होंगे।

बच्ची का सपना किया पूरा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची ने स्वीमिंग पूल बनाने की मांग की थी। उसके सपने को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर स्कूल बोरिंग होता है, इसे रोचक बनाने के लिए शिक्षकों को प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार भी मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।