यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मैं स्तब्ध हूं, BJP सरकार डॉ. मनमोहन सिंह को...', पूर्व PM के अंतिम संस्कार पर बोले केजरीवाल
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया। उनके स्म ...और पढ़ें

HighLights
- पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का निगम बोध घाट पर किया गया अंतिम संस्कार
- कांग्रेस ने अंतिम संस्कार के लिए पूर्व पीएम के लिए दिल्ली में जगह की मांग की थी
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया। वहीं उनके स्मारक बनाने की कांग्रेस की मांग पर जमकर विवाद हुआ। वहीं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट में कहा- भारत के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया। इसके पूर्व भारत के सभी प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार राजघाट पर किया जाता था। सिख समाज से आने वाले, पूरी दुनिया में ख्याति प्राप्त, 10 वर्ष भारत के प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार और समाधि के लिए बीजेपी सरकार 1000 गज जमीन भी न दे सकी?
समाधि स्थल को लेकर गहराया विवाद
बता दें कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार और समाधि स्थल को लेकर विवाद गहराया है। दरअसल, कांग्रेस ने पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार के लिए केंद्र से दिल्ली में यमुना किनारे जगह देने का आग्रह किया था, जहां देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के स्मृति स्थल हैं।
सरकार को होना चाहिए संवेदनशील: इमरान प्रतापगढ़ी
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि सरकार को संवेदनशील होना चाहिए था और उनके स्मारक के लिए जगह आवंटित करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी के निधन पर भी एक जगह आवंटित की गई थी, इसलिए सरकार को यहां भी ऐसा ही करना चाहिए था। पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि अंतिम संस्कार राजघाट पर होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि ये सिख समाज का अपमान है।
खबरें और भी
दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें बात करनी पड़ रही है: संजय सिंह
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें इस बारे में भी बात करनी पड़ रही है। इससे पता चलता है कि सरकार की सोच कितनी छोटी है। मैं पीएम नरेंद्र मोदी से पूछना चाहता हूं कि आप पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए राजघाट परिसर में जगह देने को तैयार नहीं हैं? ये बीजेपी की सोच है। ये अपने आप को सबसे संस्कारी पार्टी कहते हैं? मुझे एक पूर्व प्रधानमंत्री का नाम बताएं जिनका अंतिम संस्कार निगमबोध में किया गया था... सिख समुदाय के लोग आज कितना अपमानित महसूस कर रहे होंगे।"