Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Late Trains: घंटों देरी से चल रही बिहार से दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें, रवानगी के समय में किया गया बदलाव; देखें List

    Updated: Thu, 05 Dec 2024 10:27 AM (GMT+05:30)

    सर्दियां आते ही यात्रियों को ट्रेन सेवाओं में देरी का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामले में बिहार से दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रह ...और पढ़ें

    कोहरे के चलते ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित। फाइल फोटो- जागरण
    कोहरे के चलते ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित। फाइल फोटो- जागरण

    HighLights

    1. बृहस्पतिवार को पूर्व दिशा के यात्रियों की होगी परेशानी
    2. देरी से चलेगी मुजफ्फरपुर विशेष और सिद्धबली एक्सप्रेस

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बृहस्पतिवार को भी पूर्व दिशा के यात्रियों की परेशानी बनी रही। बिहार से आने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। इस कारण दिल्ली से भी उनके प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ रहा है।

    आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलने वाली दोनों विशेष ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। उत्तराखंड के कोटद्वार जाने वाली सिद्धबली एक्सप्रेस भी आज देरी से रवाना होगी।

    रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश ट्रेनें समय पर चल रही हैं। कोहरा व संरक्षा कार्य के कारण कुछ ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई है।

    देरी से दिल्ली पहुंचने वाली मुख्य ट्रेनें

                                    ट्रेन                                                                   देरी

    • मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट विशेष (05219)         साढ़े पांच घंटे
    • मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल क्लोन एक्सप्रेस (05283)            साढ़े चार घंटे
    • दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस                       साढ़े चार घंटे
    • गया-आनंद विहार टर्मिनल विशेष (02397)                                    दो घंटे
    • भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस                                                ढाई घंटे
    • दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02569)                                  सात घंटे
    • बरौनी-नई दिल्ली विशेष हमसफर एक्सप्रेस (02563)                        पौने छह घंटे
    • पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस                                        पौने तीन घंटे
    • मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़-पुरानी दिल्ली पदमावत एक्सप्रेस                    सवा तीन घंटे
    • लालगढ़-डिब्रुगढ़ अवध असम एक्सप्रेस                                           सवा चार घंटे

    ये भी पढ़ें-

    Delhi Weather Update: दिल्ली में आज रही सीजन की सबसे ठंडी सुबह, वायु प्रदूषण से भी राहत; AQI 161 दर्ज

    दिल्ली से देरी से रवाना होने वाली मुख्य ट्रेनें

    ट्रेन देरी
    आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर क्लोन एक्सप्रेस (05284) पांच घंटे
    आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट विशेष (05220) साढ़े चार घंटे

    आनंद विहार टर्मिनल-गया विशेष (02398)

    2.10 घंटे
    पुरानी दिल्ली-कोटद्वार सिद्धबली एक्सप्रेस चार घंटे

    उल्लेखनीय है कि कोहरे का प्रकोप कम होने से अधिकांश रूट की ट्रेनों के विलंब से चलने की समस्या दूर हुई है, परंतु पूर्व दिशा के यात्रियों की परेशानी बनी हुई है। बिहार से आने वाली कई ट्रेनें घंटों विलंब से दिल्ली पहुंच रही हैं।

    खबरें और भी

    इस कारण दिल्ली से भी उनके प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ रहा है। यात्रियों को प्लेटफार्म पर घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कई स्थानों पर कोहरा पड़ने और संरक्षा कार्य के कारण ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो रही है।