यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Fire News: मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर स्वाहा
बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित एमसीबी स्विच बनाने वाली एक फैक्ट्री में रविवार की देर रात भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की दर्जनभर से ज्यादा गाड़ियां मौके ...और पढ़ें

जागरण संवादाता, बाहरी दिल्ली। मंगोलपुरी स्थित एमसीबी स्विच बनाने वाली एक फैक्ट्री में रविवार की देर रात भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की दर्जनभर से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत से कई घंटों के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की आग से कोई हताहत नहीं हुआ। फैक्ट्री का लाखों का माल जलकर राख हो गया।
अग्निशमन के अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही कुल 16 फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग एक एमसीबी निर्माण फैक्ट्री क्षेत्र में लगी थी। लगभग 150 वर्ग गज की इमारत में बेसमेंट ग्राउंड और तीन मंजिलें शामिल हैं। आग पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी थी और कूलिंग ऑपरेशन जारी है।